गुजरात: भारी बारिश से इंसानों के साथ जानवर भी बेहाल, 1200 पशु डूबे, 42 की मौत

अहमदबाद: गुजरात में मूसलाधार बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आम लोगों के साथ ही जानवर और पक्षी भी इस प्राकर्तिक आफत से बेहाल हैं, भारी बारिश और बाढ़ से नवसारी में एनिमल शेल्टर होम में पानी भर चुका है। 1200 से ज्यादा पशु और पक्षी पूरी तरह से पानी में डूबे हुए हैं। 42 जानवरों की जान जा चुकी है, इसमें ज्यादातर गाय हैं। एनिमल शेल्टर होम में 15 फीट तक पानी भर चुका है।

शेल्टर होम के 78 वर्षीय डॉक्टर और मैनेजर अनिल दवे ने पानी में डूबे रहने के बाद भी शेल्टर होम छोड़ने को राजी नहीं है। डॉक्टर दवे का कहना है कि ये जानवर और पक्षी उनका परिवार हैं और वह इन्हें किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेंगे। बता दें कि नवसारी में भगवान महावीर विश्व ट्रस्ट पशु आश्रय गृह 24 एकड़ में बना हुआ है। मगर भारी बारिश के कारण यह पूरी तरह से पानी में डूबा हुआ है। यहां पर 1200 से ज्यादा जानवर और पक्षी हैं, जो कि पानी में डूबे हुए है। इनमें से 42 जानवरों की जान जा चुकी है। बताया जा रहा है कि यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। आश्रय गृह के अंदर मजदूर पति-पत्नी और उनका 3 साल का बच्चा भी 36 घंटे से ज्यादा समय तक फंसा रहा था। हालांकि बाद में उन्हें बचा लिया गया था। 

 

Koo App

एनिमल शेल्टर होम में पशुओं की पीड़ा को देखते हुए कई पशुप्रेमी मदद के लिए आगे आए हैं। वह एनिमल शेल्टर होम के लिए चारा मुहैया करवा रहे हैं। इसके साथ ही एक JCB का इंतज़ाम भी किया गया है, ताकि बड़ा गड्ढा खोदकर मृत जानवरों को दफन किया जा सके। इसके साथ ही बाढ़ का पानी निकालने के लिए वाटर पंप का प्रबंध किया जा रहा है।

 

Koo App

'भारत में मुस्लिम राज और हर हिन्दू का सफाया..', PFI का 'जहरीला' डॉक्यूमेंट डिकोड

50 प्रतिशत पूरा हो चुका है 'गजवा-ए-हिंद'.., हिंदुस्तान पर मंडरा रहा बड़ा ख़तरा

जहांगीरपुरी हिंसा: हनुमान जयंती के 6 दिन पहले ही मुस्लिमों ने रच ली थी साजिश, यात्रा निकलते ही कर दिया हमला

Related News