इंदौर: आप सभी जानते ही होंगे इस समय कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हर राज्य में इस संक्रमण के मरीज मिल रहे हैं और उनकी संख्या में दिन पर दिन इजाफा ही हो रहा है। अब इंदौर में बीते मंगलवार को जांचे गए 2,741 संदिग्ध मरीजों के सैंपल में से 393 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। यहाँ एक ही दिन में अब तक के मिले मरीजों में यह संख्या सबसे अधिक है और यह संख्या सभी को हैरान भी कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक छह मरीजों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 473 तक आ चुकी है। जारी हुई बुलेटिन मुताबिक अब तक 2 लाख 55 हजार 495 संदिग्ध मरीजों की जांच होने के बारे में बताया जा रहा है। वैसे इनमें से 17,940 मरीज पॉजिटिव मिले हैं जिनका इलाज किया गया है। बताया जा रहा है बुलेटिन के मुताबिक अस्पतालों से 12,068 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं अब भी 5,399 मरीज ऐसे हैं जो एक्टिव हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। बीते मंगलवार को 856 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं सितंबर के महीने में इंदौर में कैसे बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या। 1 सितंबर- 243 2 सितंबर-259 3 सितंबर - 279 4 सितंबर -284 5 सितंबर - 276 6 सितंबर -279 7 सितंबर -295 8 सितंबर -287 9 सितंबर -312 10 सितंबर-326 11 सितंबर-341 12 सितंबर-351 13 सितंबर-379 14 सितंबर-386 15 सितंबर-393 सलमान संग बिग बॉस 14 को होस्ट करेगा यह एक्स-कंटेस्टेंट! दमोह में बिजली गिरने से मचा हाहाकार, 7 लोगों ने गवाई अपनी जान कोरोना से रिकवरी में आगे निकला भारत