आज के दिन मारे गए थे 30000 लोग, जानिए 5 फ़रवरी का इतिहास

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 5 फ़रवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

5 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:- 1679 - जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये. 1783 - इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में 30000 लोग मारे गये. 1870 - फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया. 1900 - अमेरिका और ब्रिटेन के मध्य पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर. 1904 - क्यूबा अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ. 1917 - मैक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया. 1922 - उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में उग्र भीड़ ने थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी. 1924 - रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण रायल ग्रीनविच से हुआ. 1931 - मैक्सिने डनलप पहली ग्लाइडर पायलट बनी. 1961 - ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ. 1970 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया. 2004 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को माफी दी. 2006 - ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया. 2007 - भारतीय मूल की सुनीता अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय गुजारने वाली महिला बनीं.

5 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति:- 1630 - हर राय - सिखों के सातवें गुरु का पंजाब के कीरतपुर. 1639 - ज़ेबुन्निसा - मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब की पुत्री थी. 1916 - जानकी वल्लभ शास्त्री - प्रसिद्ध कवि 1976 - अभिषेक बच्चन - फ़िल्म अभिनेता

5 फ़रवरी को हुए निधन:- 2014 - जुथिका रॉय, प्रसिद्ध भजन गायिका. 2010 - सुजीत कुमार - भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे. 2008 - महर्षि महेश योगी - भारतीय आत्मिक योगी 664 ई. - ह्वेन त्सांग - प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु थे. 1927 - इनायत ख़ान - भारतीय सूफ़ी संत

कभी इंदिरा गांधी ने BBC पर लगाया था बैन, आज मोदी की डॉक्यूमेंट्री दिखाने को कांग्रेस क्यों बैचैन ?

सीएम केजरीवाल तक पहुंची शराब घोटाले की आंच, आरोपियों से सांठगांठ का इल्जाम - ED की चार्जशीट

आम जनता को सरकार का बड़ा तोहफा, किया ये बड़ा ऐलान

Related News