3 साल पहले लड़की ने लिखा था सुसाइड नोट, अब की खुदखुशी

पटना: बिहार के पटना में आत्महत्या करने की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पाटलिपुत्र थाना इलाके में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। लड़की एक किराए के घर में रहती थी। उसके साथ एक लड़का भी रहता था। दोनों 4 वर्षो से अधिक समय से लिव इन रिलेशन में रहते आ रहे थे। मौके पर पुलिस पहुंची तो एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ। युवती ने ये सुसाइड नोट लगभग 3 वर्ष पहले लिखा था। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

मामला पटना के नेहरू नगर क्षेत्र का है। युवती का शव शुक्रवार देर रात कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। कहा जा रहा कि तान्या शर्मा नेहरू नगर में मनोज कुमार के घर में किराए से रहती थी। उसके साथ नीतीश कुमार नाम का युवक भी रहता था। दोनों बीते कई माह से यहां रह रहे थे। दोनों लिव इन रिलेशन में थे। तान्या शर्मा का परिवार पटना के गोला रोड में रहता है। किन्तु तान्या परिवार वालों के साथ नहीं रहती थी।

पाटिलपुत्र थाने की पुलिस ने तान्या के पार्टनर नीतीश कुमार से पूछताछ की तो उसने कहा कि शुक्रवार की रात तान्या की तबीयत ठीक नहीं थी। उसने मुझे दवा लाने के लिए भेजा था। जब दवा लेकर लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़ने पर देखा कि तान्या का शव एक फंदे पर लटका था। तत्पश्चात, पुलिस को तहरीर दी गई। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तान्या के कमरे की खोजबीन की गई तो उसमें एक 3 वर्ष पुराना सुसाइड नोट प्राप्त हुआ, जिसमें लिखा था वह अब अपनी जिंदगी से परेशान हो गई है तथा जीना नहीं चाहती है। बताते हैं कि तान्या बीते 4 वर्ष से अपने परिवार से अलग रहती थी तथा पटना के मौर्या लोक में एक चॉकलेट की दुकान में काम करती थी। पुलिस अब तान्या के मोबाइल फोन को खंगाल रही है, जिससे इस पूरे मामले से पर्दा उठ सके।

मात्र इतने रुपए में आप भी घर ला सकते है ये शानदार बाइक

तालिबानी शासकों का नया फरमान- 'महिलाएं सिर से लेकर पैर तक ढक कर रखें'

एकतरफा प्यार की आग में जले 7 लोग, बदला लेने के लिए जलाई थी लड़की की स्कूटी

Related News