2018 Asia कप : भारत ने पकिस्तान को 8 विकेट से हराकर लिया चैंपियंस ट्रॉफी का बदला

नई दिल्ली। एशिया कप-2018 ग्रुप-ए में भारत के प्रदर्शन पर निगाहें जमाये खेल प्रेमियों को भारतीय टीम ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल कल दुबई में हुए  एशिया कप-2018 ग्रुप-ए में भारत ने अपने इस दूसरे मैच पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया है। इस जीत के बाद भारत के सभी क्रिकेट प्रेमियों में एक ख़ुशी की लहार दौड़ रही है। 

अफगानिस्तान ने एशिया कप के पूर्व चैम्पियन श्रीलंका को किया बाहर

एशिया कप-2018 के इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीता था और उन्होंने पहले बैटिंग करना चुना।  पकिस्तान की टीम ने भारत को 163 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत्तीय टीम के दिग्गज खिलाडियों ने मात्र 29 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल  लिया। इसके साथ ही इस लक्ष्य को हासिल करने में भारत ने सिर्फ दो विकेट ही गवाए। इस तरह से भारतीय टीम ने  सिर्फ 29 ओवर में  पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। 

इस मैच में  रोहित शर्मा  और शिखर धवन ने सबसे बेहतरीन पारी खेलते हुए क्रमशः 52 और 46 रन बनाये। इस दौरान रोहित शर्मा  ने  6 चौके और तीन शानदार छक्के मारे तो वही शिखर धवन ने  6 चौके और एक छक्का मारा। इसके अलावा दिनेश कार्तिक और अंबाती रायुडू भी 31-31 रन बनाकर नाबाद रहे। उल्लेखनीय है कि भारत इससे पहले भी कई बार पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा चूका है, लेकिन गेंदों के मामले में ये भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

ख़बरें और भी 

 

जूनियर वर्ल्ड रेसलिंग में साजन भानवाल ने जीता रजत

दुबई में भिड़ेंगे कट्टर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान

एशिया कप 2018: शिखर धवन का शानदार अर्धशतक, भारत 135 पर 1 विकेट

Related News