भोपाल: देश में इन दिनों कई ऐसी खबरें आ रहीं हैं जो चौकाने वाली है। हालाँकि कई आपदाओं और बड़ी घटनाओं के घटित हो जाने से पहले या बाद सेना और अर्द्ध सैनिक बल मदद के लिए सबसे आगे रहते हैं। अब एक बार फिर से ऐसा ही देखने को मिला है। यह मामला मध्य प्रदेश का है। यहाँ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक जवान ने सुपर थर्मल पावर स्टेशन के 2 मजदूरों को बचाया है। मिली जानकारी के तहत मध्य प्रदेश में विंध्याचल सुपर थर्मल पावर स्टेशन के 2 मजदूर चिमनी में 50 मीटर की ऊंचाई पर फंस गए थे। #WATCH | Central Industrial Security Force (CISF) personnel rescued 2 workers of Vindhyachal Super Thermal Power Station in Madhya Pradesh who got stuck in mechanical lift after sudden failure of lift at a height of 50 metres in the Chimney. Video Source: CISF pic.twitter.com/0G1lp7pRnb — ANI (@ANI) October 22, 2021 वहीं उसके बाद अपनी जान की परवाह किए बिना केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान ने उनकी मदद करने की ठानी और 50 मीटर की ऊंचाई पर जाकर दोनों मजदूरों की जान को बचा लिया। बताया जा रहा है लिफ्ट में आई मकेनिकल फॉल्ट के कारण मजदूर चिमनी में 50 मीटर ऊपर फंस गए थे। वहीं अब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया है और इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई CISF के जवान की तारीफ करते नहीं थक रहा। इस समय हर व्यक्ति अपनी तरफ से जवान का मनोबल बढ़ाने के लिए कोशिश कर रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो ऊंचाई पर मजदूरों को फंसा हुआ दिखाया जा रहा है जिन्हें CISF का जवान पीछे से पकड़कर एक सकरे रास्ते की मदद से दूसरी ओर से पकड़कर निकाल लेता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से पसंद किया जा रहा है। आम जनता को झटका: लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल और डीज़ल के दाम देश के गृहमंत्री को बधाई देना भी 'हराम'..सारा ने किया 'बर्थडे विश' तो आरफा बोली- 'डरपोक' T20 वर्ल्ड कप: क्या पाकिस्तान के खिलाफ 'ग़दर' मचा पाएगा मेंटर धोनी का ये योद्धा ?