जमकर वायरल हो रहीं हैं सोने की पत्तियों के पेड़ की तस्वीर, आपने देखी क्या?

आजकल कई ऐसी तस्वीरें सामने आ जाती हैं जिन्हे देखकर मजा आ जाता है। वहीँ कई बार ऐसी भी तस्वीरें सामने आ जाती हैं जिन्हे देखकर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी होता है। अब ऐसी ही एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जी दरअसल यह तस्वीर एक पेड़ की है। यह पेड़ इस समय चर्चाओं का हिस्सा बन चुका है। जी हाँ, हर तरफ इसी पेड़ के बारे में बात हो रही है। यह पेड़ देखने वालों के होश उड़े हुए हैं। जी दरअसल यह पेड़ देखकर लोगों को अकबर बीरबल का किस्सा याद आ रहा है।।।

क्या है किस्सा- 'एक बार की बात है। बीरबल दरबार छोड़कर चले गए। अकबर हैरान-परेशान कि भई बंदा गया किधर। किसी ने बताया कि जनाब बीरबल तो खेती कर रहे हैं। वो भी हीरों की। बीरबल को बुलाया गया। वो दरबार में आए। अकबर ने पूछा कि क्या ये सच है। तुम हीरों की खेती कर रहे हो? बीरबल ने कहा जी हां, ये सच है। आप देखना चाहेंगे हीरे, तो इसके लिए आपको सुबह-सुबह आना होगा। फिर अकबर एक दिन सुबह-सुबह बीरबल के खेत में गए। वहां फसल खड़ी थी। राजा ने कहा ये तो गेंहू की फसल है। तो बीरबल ने ओंस की बूंद उंगली पर उठाई और राजा से कहा कि ये रहा हीरा। यानी फसल ही हीरा है।'

जी दरअसल इस समय जो पेड़ के फोटोज वायरल हो रहे हैं वह 1400 साल पुराना पेड़ है और इस पेड़ की पत्तियां सोने जैसी सुनहरी हैं। जी हाँ, हाल ही में एक ट्विटर यूजर @ThamKhaiMeng ने ये तस्वीर शेयर की है जो सभी के दिलो को छू रही है। इस यूजर के ट्वीट के अनुसार, यह पेड़ 1400 साल पुराना है। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में पेड़ की पत्तियां सुनहरी हैं और इन्हे देखकर ऐसा लग रहा है कि यह सोने की पत्तियां हैं। वैसे कहा जा रहा है इस पेड़ को Ginkgo Tree कहा जाता है और इसकी पत्तियां देखने में सोने के जैसी लगती है। अब इस समय इस पेड़ के फोटोज तेजी से चर्चाओं का हिस्सा बन चुके हैं।

दिनेश गुर्जर के 'भूखा-नंगा' कहने पर शिवराज सिंह चौहान ने दिया मुंहतोड़ जवाब

यहाँ हैं शिव भगवान का पारदर्शी शिवलिंग, पाना चाहते थे अंग्रेज भी

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात जाएंगे PM मोदी, करेंगे सी प्‍लेन का उद्घाटन

Related News