प्रो कबड्डी लीग सातवें सीजन में ये टीमें होंगी शामिल

हैदराबादः शनिवार 20 जुलाई यानि आज से प्रो कबड्डी लीग सातवें सीजन का आगाज होने जा रहा है। सीजन के शुरूआती मुकाबले में यू मुंबा और तेलुगु टाइटंस एक दूसरे से भिड़ेंगे। इस सीजन में 12 टीमें हिस्सा ले रही है।   

ये टीमे हैः बंगाल वॉरियर्स  बेंगलुरु बुल्स   दबंग दिल्ली केसी  गुजरात फॉर्च्युनजाएंट्स  हरियाणा स्टीलर्स  जयपुर पिंक पैथर्स  पटना पाइरेट्स  पुणेरी पल्टन  तमिल थलाइवास  तेलुगु टाइटंस  यू मुंबा  यूपी योद्धा 

हैदराबाद लेेग में होने वाले मैच का कार्यक्रमः

20 जुलाई 

यू मुंबा वि. तेलुगु टाइटंस शाम 7.30 बजे से 

बेंगलुरु बुल्स वि. पटना पाइरेट्स रात 8.30 बजे से 

21 जुलाई 

बेंगलुरु बुल्स वि. गुजरात फॉर्च्युनजायंट्स शाम 7.30 बजे से 

तेलुगु टाइटंस वि. तमिल थलाइवास रात 8.30 बजे से 

22 जुलाई 

यू मुंबा वि. जयपुर पिंक पेंथर्स शार 7.30 बजे से 

पुणेरी पल्टन वि. हरियाणा स्टीलर्स रात 8.30 बजे से 

24 जुलाई

यूपी योद्धा वि. बंगाल वॉरियर्स शाम 7.30 बजे से 

तेलुगु टाइटंस वि. दबंग दिल्ली केसी रात 8.30 बजे से 

25 जुलाई 

दबंग दिल्ली वि. तमिल थलाइवास शाम 7.30 बजे से  26 जुलाई 

यूपी योद्धा वि. गुजरात फॉर्च्युनजायंट्स शाम 7.30 बजे से 

तेलुगु टाइटंस वि. पटना पाइरेट्स रात 8.30 बजे से

लीग में इस बार कुछ बदलाव लाया गया हैः

-लीग डबल राउंड रॉबिन आधार पर खेली जाएगी और शीर्ष 6 टीमें प्लेऑफ की पात्रता हासिल करेंगी।  -हर शहर में मुकाबले शनिवार को शुरू होंगे और मंगलवार को ब्रेक रहेगा। -हर टीम को अपने होम लेग के पहले और बाद चार दिन का आराम मिलेगा। -टीमें शनिवार, रविवार, बुधवार और शुक्रवार को होम मैचेस खेलेंगी।

 

20 जुलाई से होगा प्रो कबड्डी लीग का आगाज़, जानिए कौन रहा सबसे महंगा खिलाड़ी

Related News