किसे मिलेगा लाभ और किसे होगा नुकसान, जानिए आज का राशिफल

12 राशियों में से हर इंसान की एक राशि होती है, जिसकी सहायता से मनुष्य यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा रहेगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ योग बनते हैं, जो हमारे जीवन पर असर डालते हैं। यदि आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसका फायदा उठा सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप सावधान और सतर्क रह सकते हैं।

मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा।

वृष: जीविका के क्षेत्र में उन्नति होगी। नया अनुबंध, स्थानांतरण या विभागीय परिवर्तन की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मिथुन: धन हानि का आशंका है। व्यावसायिक मामलों में सतर्क रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की जरुरत है।

सिंह: किसी व्यक्ति विशेष के कारण तनाव होगा। आर्थिक मामलों में उन्नति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

कन्या: व्यावसायिक मामलों में उन्नति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृश्चिक: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्थानांतरण या विभागीय परिवर्तन की दिशा में कामयाबी मिलेगी। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे।

धनु: स्थानांतरण या विभागीय परिवर्तन की संभावना है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

मकर: रिश्तों में निकटता आएगी, लेकिन व्यावसायिक मामलों में तनाव मिल सकता है। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में मधुरति आएगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मीन: व्यावसायिक कार्य में कामयाब होंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

जीवन की परेशानियों को दूर कर सकते हैं ये खास मोती, जानें महत्त्व

देवशयनी एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये 11 काम..

देवशयनी एकादशी पर मिल रहा 3 शुभ योगों का साथ...

Related News