cwg2018

राष्ट्रमंडल खेल का अपना इतिहास रहा है और ये खेल की दुनिया में अद्वितीय हैं क्योंकि यह राष्ट्रमंडल देशों के ऐतिहासिक संबंधों पर आधारित है, जो कि एशियाई, अफ्रीकी और अन्य देशों की एकजुटता का प्रतिक भी समझे जाते है. 2018 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इस बार ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कॉस्ट में 4 से 15 अप्रैल तक किया जा रहा है.  2018 में राष्ट्रमंडल खेलों का  21वां संस्करण है. ये अभी तक का सबसे महंगा कॉमनवेल्थ गेम्स होगा. ये पहला मौका होगा जब महिलाओं और पुरुषों के बराबर इवेंट्स होंगे. इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 71 देश हिस्सा ले रहे हैं, इन खेलों में 24 प्रतियोगिताएं हैं, जिनमें भारत 15 प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहा है. इसमें आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हॉकी, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, साइकिलिंग ट्रैक, हॉकी, लॉन बॉल्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, रिदमिक जिम्नास्टिक्स, निशानेबाजी, स्क्वाश, तैराकी, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन और कुश्ती शामिल हैं. भारत ने अभी तक 16 कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया है और उनके नाम 155 गोल्ड मेडल दर्ज हैं. 

 

CWG2018

- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -