बेटी को सुलाते-सुलाते खुद सो गए करण, बिपाशा ने शेयर की तस्वीर
बेटी को सुलाते-सुलाते खुद सो गए करण, बिपाशा ने शेयर की तस्वीर
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) कुछ समय पहले ही माता-पिता बने हैं। दोनों के घर एक बेटी हुई है। जी हाँ और दोनों अपनी नन्हीं परी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। दोनों अपनी बेटी की देखभाल कर रहे हैं। इन सभी के बीच बिपाशा ने अपने फैंस के लिए बेटी की प्यारी सी झलक शेयर की है। इस तस्वीर में बिपाशा की बेटी का चेहरा तो नहीं दिख रहा, लेकिन नन्हीं परी की क्यूटनेस ज़रूर लोगों को खूब पसंद आ रही है।

आप सभी को बता दें कि हाल ही में इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने लिखा, “ये प्यार है। मेरा दिल करण सिंह ग्रोवर और देवी।”आप देख सकते हैं इसमें पिता करण सिंह ग्रोवर बेटी के साथ दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि करण बेटी का ख्याल रखते-रखते सो गए हैं। आप सभी को बता दें कि बिपाशा और करण ने अपनी बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है। जी हाँ और देवी का जन्म पिछले महीने 12 तारीख को हुआ था।

तलाक के बाद हनी सिंह को मिला नया प्यार, ऑफिसियल किया रिश्ता!

आपको बता दें कि यह तीसरा मौका है जब बिपाशा ने बेटी देवी की झलक दुनिया के साथ शेयर की है। जी दरअसल सबसे पहले बिपाशा ने देवी के पैरों की तस्वीर शेयर की थी। वहीं इसके बाद एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें करण बेटी को गोद में लिए दिख रहे थे और बिपाशा उन्हें निहार रही थी। फिलहाल इस तस्वीर पर सेलेब्स भी प्यार लुटा रहे हैं। दीया मिर्ज़ा, आरती सिंह जैसे सितारों ने तस्वीर पर दिल की इमोजी कमेंट की है।

इन सभी के अलावा फैंस भी तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस तस्वीर पर अब तक करीब दो लाख लाइक आ चुके हैं और हज़ारों कमेंट किए जा रहे हैं। इसे देख एक यूज़र ने लिखा, “ये इस साल की सबसे अच्छी तस्वीर है।” वहीं एक अन्य ने लिखा, “नए पैरेंट्स और नई बच्ची को दुआएं।”

भाई की शादी में दिल खोलकर नाचीं उर्वशी रौतेला, वीडियो हो रहा वायरल

हनीमून पर नहीं जाएंगी हंसिका मोटवानी, जानिए क्यों लिया ये फैसला?

कोलकाता पुलिस ने परेश रावल को जारी किया समन, जानिए क्या है मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -