Zomato का बड़ा ऐलान, महिला और ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को देगा 'पीरियड' लीव
Zomato का बड़ा ऐलान, महिला और ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को देगा 'पीरियड' लीव
Share:

नई दिल्ली: ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी Zomato अब महिला और ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को माहवारी (पीरियड) के लिए अवकाश देने की घोषणा की है। कंपनी में अब महिला और ट्रांसजेंडर वर्कर्स को एक वर्ष में दस दिन की पीरियड लीव दी जाएगी। कंपनी ने इस नियम को पीरियड पॉलिसी नाम से शुरू किया है।

Zomato के सीईओ दीपिंदर गोयल ने शनिवार को अपने कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा है। इसमें कहा गया है कि पीरियड की मियाद की छुट्टी को किसी भी शर्म या कलंक के साथ जोड़ कर न देखें और इस दौरान वर्कर्स छुट्टी लेने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं। Zomato के सीईओ दीपिंदर गोयल ने जानकारी देते हुए बताया है कि जोमैटो में हम भरोसा, सच्चाई और स्वीकृति की संस्कृति को प्रोत्साहित करना चाहते हैं। आज से जोमैटो में सभी महिलाएं साथ ही ट्रांसजेंडर कर्मचारी 10 दिनों की अवधि के अवकाश का फायदा ले सकती हैं।

गोयल ने आगे कहा है कि जोमैटो समझती है कि महिला और पुरुष अलग-अलग बायोलॉजिकल रिएलिटी के साथ जन्म लेते हैं। यह जीवन का एक हिस्सा है। यह सुनिश्चित करना हमारा काम है कि हम अपनी आवश्यकताओं के लिए जगह बनाएं। इतना ही नहीं गोयल ने अपने पुरुष कर्मचारियों के लिए लिखा कि उन्हें बिल्कुल शर्मिदा नहीं होना चाहिए, जब एक महिला सहकर्मी कहती है कि वह पीरियड लीव पर है।

स्वतन्त्रता दिवस : नारों ने भी दिलाई हिन्दुस्तान को आजादी, ये हैं कुछ प्रसिद्ध नारे

सोने से 5 गुना तेज़ भाग रही चांदी, पिछले 5 दिनों में 10 हज़ार रुपए महंगी हुई

स्वतन्त्रता दिवस किस तरह मनाया जाता है ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -