जानिए क्या है खतरनाक 'ज़ीका वायरस', इसके लक्षण और इससे बचाव के तरिके
जानिए क्या है खतरनाक 'ज़ीका वायरस', इसके लक्षण और इससे बचाव के तरिके
Share:

कोरोना वायरस का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है कि जीका वायरस संक्रमण फैलने लगा है। यह एक मच्छर जनित वायरल संक्रमण है। जी हाँ, मिली जानकारी के तहत यह मच्छरों की एडीज प्रजाति द्वारा फैलता है। आपको बता दें कि एडीज मच्छर डेंगू और चिकनगुनिया के वायरस भी फैलाते हैं। वहीँ जीका वायरस से संक्रमित व्यक्ति के खून को खाने से मच्छर संक्रमित हो जाता है और मच्छर उसके बाद अपने काटने से दूसरे लोगों को भी संक्रमित कर देता है। जीका वायरस का सबसे अधिक खतरा गर्भवती महिला को होता है। अगर यह संक्रमित हो जाए तो इनसे पैदा हुए बच्चे को माइक्रोसेफली हो सकता है। माइक्रोसेफली एक दुर्लभ जन्म दोष है जिसमें बच्चे का सिर अपेक्षा से छोटा होता है, जो मस्तिष्क के विकास की समस्याओं को पैदा करता है।

 

जीका वायरस लक्षण-

बुखार

सिरदर्द शक्ति की कमी

मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द

शारीरिक कमजोरी

लाल आंख

कहा जाता है जीका वायरस से ज्यादातर लोग जटिलताओं के बिना ठीक हो जाते हैं। लेकिन हाँ, जीका वायरस गर्भवती होने पर संक्रमित महिलाओं से पैदा हुए बच्चों में माइक्रोसेफली और अन्य जन्म दोष पैदा कर सकता है जिससे निदान नहीं मिलता।

 

जीका वायरस से कैसे बचे- जीका वायरस संक्रमण के लिए कोई विशिष्ट उपचार नहीं है। हालाँकि संक्रमण के लक्षणों का इलाज किया जा सकता है। जैसे आपका डॉक्टर या फार्मासिस्ट बुखार और सिरदर्द के लिए दवाई दे सकता है। इसके अलावा आपको ठीक होने में मदद करने के लिए आराम और लिक्विड लेने की भी सलाह दे सकता है। ध्यान रहे आप मच्छर से बचे रहे। यह अंधेरे, नम स्थानों और गंदे पानी के करीब रहते हैं। मच्छर घर के अंदर और बाहर दोनों जगह हो सकते हैं। आप इनसे बचने के लिए मच्छरदानी लगाएं। साफ़ जगह पर रहे। इसके अलावा पहले सनस्क्रीन लगाएं, और फिर कीट विकर्षक लगाएं। इन सभी उपायों से आप बच सकते हैं।

रिलायंस ने सौर ऊर्जा के लिए निवेश किए 1 लाख रुपये

लाचारी: यहाँ चिता जलाने के लिए तिरपाल लेकर खड़े होते हैं लोग

रितेश पांडे के नए गाने ने मचाया गदर, 4 दिन में ही पार हुए 1 करोड़ व्यूज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -