ग्रैमी अवार्ड समारोह के बीच चला जेलेंस्की का संदेश वीडियो, कहा-
ग्रैमी अवार्ड समारोह के बीच चला जेलेंस्की का संदेश वीडियो, कहा- "हमारा सपोर्ट करें......."
Share:

आज यानी सोमवार को ग्रैमी अवॉर्ड 2022 का बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजन किया गया है। यह समारोह भारतीय समयानुसार लॉस वेगास में सुबह 5.30 बजे के पास शुरू किया गया था। इस समारोह में संगीत की दुनिया के कई लोगों को अवार्ड से नवाजा भी जा चुका है। लेकिन इस इवेंट में कुछ ऐसा भी हुआ, जिसने सबको चौका दिया है। इस अवॉर्ड शो में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का एक वीडियो संदेश भी दर्शाया गया है , जिसमें उन्होंने यूक्रेन के लिए सहायता की अपील की है और सभी से अपने संगीत के जरिए यूक्रेन के लोगों की कहानी को दिखाने की बात की।  

वीडियो संदेश में जेलेंस्की ने बोला है कि, 'हमारे म्यूजिशियन टस्कीडो के स्थान पर बॉडी आर्मर (सैनिकों की पोषाक) पहन रहे है। वह हॉस्पिटल में भर्ती लोगों के लिए गाने गा रहे हैं। वह कुछ ऐसे लोगों के लिए गाने गाते हैं, जो उन्हें कभी सुन भी नहीं पाते है। म्यूजिक के विपरित क्या है? बर्बाद शहरों की खामोशी और अपनी जान से हाथ धो रहे लोग। हमारे चाहने वाले नहीं जानते कि हम फिर से मिलेंगे या नहीं मिलेंगे। युद्ध हमें ये नहीं चुनने देता कि कौन बचेगा और कौन मौत का शिकार हो जाएगा।' 

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा, 'हम प्यार करने, अपनी आवाज उठाने और जीने के लिए अपनी रक्षा करने में लगे हुए। हम अपनी ही धरती पर रूस के लिए लड़ रहे है। वह अपने बमों के साथ एक भयानक सन्नाटा लेकर आ जाता है। यह एक डेड साइलेंस है और आप लोग इस साइलेंस को अपने संगीत से भर दें। अपने संगीत के माध्यम से  हमारी कहानियां सुनाएं। किसी भी तरह से हमारा समर्थन करें। कोई भी करे। लेकिन शांत मत रहिए। आप ऐसा करेंगे तो हमारे शहरों में शांति नहीं आएंगी।' 

सामने आई ग्रैमी अवार्ड्स की पूरी लिस्ट, किसी ने जीते 5 पुरस्कार तो किसी ने जीता अपने फैंस का दिल

क्रिस रॉक को मुक्का पड़ते ही छूटी विल स्मिथ की पत्नी की हसी....! वायरल हो गया वीडियो

एक बार फिर Bella ने पहनी ऐसी ड्रेस, कीमत तो कीमत...ग्लैमर ने भी उड़ाएं फैंस के होश

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -