पहले पति के कारण खराब हो गई थी जीनत अमान की आँखे, इमरान खान भी थे खूबसूरती के दीवाने
पहले पति के कारण खराब हो गई थी जीनत अमान की आँखे, इमरान खान भी थे खूबसूरती के दीवाने
Share:

70 और 80 के दशक में अपनी बेहतरीन अदाकारी से लाखों दिलों को जीतने वाली जीनत अमान का आज जन्मदिन है। जीनत अमान ने अपने दम पर इंडस्ट्री में बेहतरीन पहचान बनाई है। आज वह इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं और लोग उन्हें बहुत प्यार भी देते हैं। जीनत अमान आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहीं हैं। एक दो फिल्मों में काम करने के बाद ही उनका करियर तेजी से बढ़ने लगा और देखते ही देखते वह सुपरहिट हो गईं।

जीनत एक ऐसी अदाकारा रहीं जिनकी खूबसूरती के किस्से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तक में हुए थे। उस समय एक वक्त ऐसा भी आया था जब जीनत ने इमरान खान के दिल पर भी दस्तक दे दी थी। जी हाँ, उस समय इमरान लेडीकिलर के नाम से मशहूर थे और लडकियां उनकी दीवानी थीं लेकिन इमरान जीनत अमान को पसंद करते थे। जी हाँ, कहा जाता है मुंबई की पार्टी में जीनत और इमरान की मुलाकात हुई और उसी के बाद से दोनों के प्यार के चर्चे शुरू हो गए। वैसे इमरान खान को लेकर उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान ने एक किताब लिखी है जिसमे इस बात का जिक्र है। उसमे रेहम ने बताया है कि उन दिनों इमरान के रिश्ते 70-80 के दशक की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस से होने की चर्चा हो रही थी।

वैसे आपको हम यह भी बता दें कि जीनत ने दो शादियां की थी। पहली शादी उन्होंने 1978 में संजय खान के साथ की थी लेकिन साल 1979 में ही दोनों का रिश्ता टूट गया। कहा जाता है संजय खान उनसे बहुत मारपीट करते थे और उसके कारण उनकी आँखों की रोशनी भी चली गई थी। वहीं उसके बाद जीनत ने मजहर खान के साथ शादी की थी लेकिन दोनों का रिश्ता भी अधिक समय तक नहीं चला। फिलहाल जीनत अकेले जीवन बिता रहीं हैं।

यहां निकली है सरकारी नौकरियां, 1 लाख से ऊपर तक मिलेगा वेतन

अब दिल्ली की शादियों में शामिल हों सकते हैं केवल 50 लोग, LG ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

शारदा सिन्हा के इन गानों ने छठ पूजा पर बनाया माहौल, देंखे वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -