इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर 'लैला ओ लैला' गाने पर जीनत अमान ने किया डांस
इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर 'लैला ओ लैला' गाने पर जीनत अमान ने किया डांस
Share:

जीनत अमान बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा रहीं हैं। उन्होंने अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर फैंस के दिलों में जगह बनाई है। उन्हें लोग बड़ा पसंद करते हैं। वैसे हाल ही में उन्हें बॉलीवुड में 50 साल पूरे हुए हैं और इस बात का उन्होंने जश्न मनाया है। जीनत ही ऐसी अदाकारा रहीं हैं जिन्होंने फिल्मों में ग्लैरमस का तड़का लगाया है। ‘सत्यम शिवम सुंदरम' से लेकर ‘कुर्बानी' तक जैसी फ़िल्में देकर जीनत ने एक नया आयाम स्थापित किया है। उनकी ब्यूटी ने फिल्मों को चलाने में अहम भूमिका निभाई है। वैसे आज भी जीनत अमान बड़ी ग्लैमरस हैं। वह आज भी खुद को बकायदा स्टाइलिश और ग्लैमरस रखती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by  (@zeenat_the_diva)

इस समय जीनत अमान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह लैला ओ लैला गाने पर झूमते नजर आ रही हैं। आप सभी देख सकते हैं जीनत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स जमकर इस पर अपने-अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। हाल ही में जीनत अमान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे किये है और इस खास मौके पर उन्होंने अपने करीबी लोगों के साथ इस खुशी को सेलिब्रेट करते हुए केक काटा। वहीं केक काटने के बाद जीनत लैला ओ लैला गाने पर डांस करते हुए नजर आईं। इस समय जीनत का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

जीनत फिल्म ओपी रल्हन की 'हलचल' और 'हंगामा' में नजर आईं थीं लेकिन यह दोनों ही फ़िल्में असफल हुईं थीं। इन फिल्मों के असफल होने के बाद जीनत जर्मनी लौटने वाली थीं लेकिन उसी बीच देव आनंद ने उन्हें एक फिल्म का ऑफर दिया। साल 1971 में आई 'हरे रामा हरे कृष्णा' में जेनिस उर्फ जसबीर के किरदार और 'दम मारो दम' गीत ने जीनत को सुर्खियों में ला दिया। उसके बाद जीनत मशहूर हो गईं और उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर पॉपुलरिटी प्राप्त कर ली।

अंकिता लोखंडे के वीडियो शेयर करने पर जमकर भड़के फैंस, जानिए क्यों?

यूट्यूब प्रैंक के बहाने अश्लील वीडियो बनाने वाले युवक गिरफ्तार

मन की बात में बोले प्रधानमंत्री मोदी, कहा- हम अपने सपनों के लिए किसी दूसरे पर निर्भर रहें...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -