आज मक्का से मुंबई पहुचेंगे धर्म प्रचारक जाकिर नाइक
आज मक्का से मुंबई पहुचेंगे धर्म प्रचारक जाकिर नाइक
Share:

मुंबई : ढाका में हुए आतंकी हमले के आतंकवादी जिस धर्म गुरु डॉ जाकिर नाइक से प्रभावित थे, वो आज मक्का से वापस लौट रहे है। ऐसे में पहले से ही महाराष्ट्र सरकार के आदेश पर उनके खिलाफ जांच कर रही मुंबई पुलिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। मुंबई पुलिस ने नाइक के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है।

मुंबई पुलिस कार्रवाई करेगी या नहीं इस पर अब तक कुछ भी साफ नहीं है। एक बांग्लादेशी अखबार के मुताबिक हमलावरों में से एक रोहान नाइक के भाषणों से प्रभावित था। अखबार का कहना है कि नाइक के पीछे 9 जांच एजेंसियां लगी हुई है। महाराष्ट्र सरकार के गृहमंत्रालय ने मुंबई पुलिस को उनके भाषणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।

जांच एजेंसियां उनकी संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को मिलने वाले विदेशी चंदे व उनके भाषणों को प्रसारित करने वाली पीस टीवी की भी जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि नाइक के मुंबई पहुंचते ही पुलिस उनसे पूछताछ कर सकती है और पुख्ता सबूत मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

इस खुलासे के बाद से शिवसेना व मुस्लिम संगठन रजा अकादमी भी डॉ नाइक की संस्था के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही है। लेकिन कई मुस्लिम संगठन ऐसे भी है, जो नाइक के समर्थन में आ गए है। इनमें जमात-ए-इस्लामी हिंद, मरकज़ी जमीयत-ए-अहले हदीस हिंद, ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) एवं उर्दू जर्नलिस्ट फोरम जैसी संस्थाएं शामिल हैं।

इन संस्थाओं का मानना है कि डॉ. नाईक इस्लाम का अन्य धर्मों से तुलनात्मक अध्ययन कर अपना भाषण देनेवाले विद्वान हैं। लेकिन यह भी सच है कि कई लोग नाइक के भाषणों से सहमति नहीं रखते।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -