Birthday : कपिल देव के बाद क्रिकेट की दुनिया में छाये जहीर खान
Birthday : कपिल देव के बाद क्रिकेट की दुनिया में छाये जहीर खान
Share:

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान जो काफी समय से अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी बनाए रखे हैं। आज भारतीय टीम के ताबड़तोड़ गेंदबाज जहीर खान ने अपने जिंदगी के 37 वर्ष पुरे कर लिए और आज उनका 37 वां जन्मदिन है।  

जहीर खान का जन्म 7 अक्टूबर, 1978 को महाराष्ट्र में हुआ था। भारतीय टीम के शानदार पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के बाद टीम इंडिया के सबसे सफल तेज गेंदबाज जहीर खान का नाम लिया जाता था।

जानिए उनकी करियर की कुछ खास बातें :-

1. जहीर ने 10 नवम्बर 2000 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट मे पदार्पण (कैप 231) किया था। 

2. जहीर ने 92 टेस्ट में 311 विकेट लिए हैं जबकि 11.94 की औसत से 1,230 रन भी बनाए हैं।

3. जहीर ने 200 वनडे में 282 विकेट लिए हैं जबकि 12.00 की औसत से 792 रन भी जोड़े।

4. जहीर खान बाएं हाथ के बल्लेबाजों को आउट करने में महारथ हासिल किये हुए है। 

5. जहीर खान भारतीय अभिनेत्री ईशा शरवानी के साथ लव अफेयर को लेकर भी हमेशा सुर्ख़ियो में रहे हैं। जहीर और ईशा करीब 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे है लेकिन शादी कब करेंगे इस बात का दोनों ने खुलासा नहीं किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -