सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर रोमाटिंक हुए जहीर इकबाल, फोटोज शेयर कर कही ये बात
सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर रोमाटिंक हुए जहीर इकबाल, फोटोज शेयर कर कही ये बात
Share:

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) 2 जून को अपना 36वां जन्मदिन सकलब्रटे किया। इस खास अवसर पर सोनाक्षी सिन्हा के परिवार के सदस्यों और करीबियों के साथ साथ तमाम फैंस ने बर्थडे विश किया है। सोनाक्षी सिन्हा को उनके कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा के लिए जो बर्थडे पोस्ट शेयर किया है वो बहुत दिलचस्प है जिसे फैंस खूब पसंद भी कर रहे है। तो चलिए जानते हैं जहीर इकबाल ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड सोनाक्षी सिन्हा के लिए सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा है।

सोनाक्षी सिन्हा के लिए जहीर इकबाल का प्यारा पोस्ट: खबरों का कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन के अवसर  पर जहीर इकबाल ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ  फोटोज साझा की हैं। इन तस्वीरों में जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा फनी और रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए दिखाई दे रहे है। जहीर इकबाल ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। तुम हमेशा मुझ पर भरोसा भी कर सकती हो। तुम बहुत अच्छी हो। आगे बढ़ते रहो और हमेशा उड़ती रहो। तुम दुनिया को सबसे पहले देख सकती हो। तुम हमेशा जलपरी जैसी जिंदगी जियो। हमेशा खुश रहो। आई लव यू।' जहीर इकबाल की इस पोस्ट पर सोनाक्षी सिन्हा को फैंस जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं, इस पोस्ट पर तमाम सेलिब्रिटीज ने भी रिएक्शन भी दे डाला है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zaheer Iqbal (@iamzahero)

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की सगाई की खबरें: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिलेशनशिप की खबरें हमेशा ही सामने आ जाती है। बीते दिनों तो सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की सगाई की खबरें भी आई थीं और कहा जा रहा था कि दोनों जल्द ही विवाह करने वाले है। हालांकि, सोनाक्षी सिन्हा इन खबरों पर भड़क गई थीं। फिलहाल, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को लेकर पोस्ट साझा करते रहते हैं। इसके अलावा ये दोनों एक-साथ स्पॉट होते रहते हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक साथ फिल्म और म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दे चुके है। 

प्रेग्नेंसी के ऐलान बाद पहली बार इलियाना ने शेयर की बॉयफ्रेंड संग तस्वीर

इंटरनेट पर लीक हुआ टाइगर 3 शूट का वीडियो, सलमान-शाहरुख़ को देख क्रेजी हुए फैंस

बांग्लादेश में रिलीन की जाएगी सलमान खान की ये फिल्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -