केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को मिलेगी Z श्रेणी की सुरक्षा
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को मिलेगी Z श्रेणी की सुरक्षा
Share:

नई दिल्ली : केंद्रीय मानव संसाधन विकासमंत्री स्मृति ईरानी की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है। अब उनकी सुरक्षा प्रणाली की श्रेणी बढ़ा दी गई है। हालांकि इस पर अंतिम रूप से व्यवस्था नहीं दी गई है लेकिन कहा जा रहा है कि उनकी सुरक्षा कैटेगरी को Z श्रेणी का किया जा सकता है। दरअसल यह सबकुछ हैदराबाद के केंद्रीय विश्वविद्यालय में एक छात्र द्वारा की गई आत्महत्या के बाद किया गया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री भी हैं।

जिसके कारण उनके कार्यालय के बाहर विद्यार्थियों का प्रदर्शन अधिक हो रहा है। ऐसे में बढ़ते प्रदर्शन को लेकर इस तरह का निर्णय लिया गया है। अधिकारी के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्रालय स्मृति ईरानी की सुरक्षा में बढ़ोतरी करेगा। झेड श्रेणी की यह सुरक्षा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री अरूण जेटली, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू, जितेंद्र सिंह आदि को प्रदान की गई है। यह श्रेणी कम ही मंत्रियों को दी गई है।

अब इसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल हो जाएगा। एक अंग्रेजी समाचार पत्र के अनुसार रोहित वेमुला की आत्महत्या को लेकर विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के कार्यालय के बाहर भी किया जा रहा है। यह भी माना जा रहा है कि कुछ लोग विरोध प्रदर्शन के बहाने केंद्रीय मंत्री समृति ईरानी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था में 20 गार्ड बढ़ाने की व्यवस्था की गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -