अलग होने जा रहे हैं युजवेंद्र और धनश्री, खुद दिया इशारा!
अलग होने जा रहे हैं युजवेंद्र और धनश्री, खुद दिया इशारा!
Share:

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल इस समय चर्चाओं का हिस्सा बने हुए हैं। वह क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और सीधा एशिया कप में वापसी करेंगे। हालाँकि इस बीच युजवेंद्र चहल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जी दरअसल युजवेंद्र चहल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसके बाद कई तरह की बातें की जा रही हैं जो उनकी शादी से जुड़ी हैं। जी दरअसल, युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपने नाम में बदलाव किया। आपको बता दें कि पहले वह धनश्री वर्मा चहल लिखती थीं, लेकिन अब उन्होंने सिर्फ धनश्री वर्मा लिखना शुरू कर दिया है।

उनके इस बदलाव के बाद युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें लिखा था ‘New Life Loading’। इन दोनों को देखने के बाद लोगों ने यह अनुमाना लगाना शुरू कर दिया है कि दोनों अलग होने जा रहे हैं और दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है ! हालाँकि अभी कुछ भी ऑफिसियल नहीं है। आप सभी को बता दें कि कोरोना की वजह से जब देश में लॉकडाउन लगा, उस दौरान ही युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। जी दरअसल दिसंबर, 2020 में दोनों की शादी हुई और सोशल मीडिया के जरिए ही उन्होंने फैन्स को इसकी जानकारी दी थी। धनश्री वर्मा एक कोरियोग्राफर हैं, और सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो काफी सुर्खियों में रहते हैं।

केवल यही नहीं बल्कि शादी के बाद युजवेंद्र चहल भी कई वीडियो में धनश्री वर्मा के साथ मस्ती और डांस करते हुए नज़र आए थे। हाल ही में जब युजवेंद्र चहल आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर थे, तब धनश्री भी उनके साथ थीं। उस दौरान दोनों ने इंस्टाग्राम पर लगातार अपनी कई तस्वीरें शेयर की थीं और मस्ती के मूड में दिखाई दिए थे। फिलहाल दोनों के अलग होने के चर्चे से फैंस दुखी हैं।

'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' गाने को रीक्रिएट करेंगे अक्षय कुमार, इमरान हाशमी संग करेंगे धमाका

VIDEO! भरी महफ़िल में रीना रॉय ने मटकाई ऐसी कमर, देखकर उड़े लोगों के होश

'औरंगज़ेब ने नरसंहार किया था, मुझे उसकी मजार पर नहीं जाना चाहिए थे..', टिकैत ने मानी गलती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -