युवराज सिंह ने बदला अपना लुक, इस खास शख्स ने बनाया था दबाव
युवराज सिंह ने बदला अपना लुक, इस खास शख्स ने बनाया था दबाव
Share:

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह न केवल बेहतरीन खेल बल्कि अपने स्टाइलिश लुक के लिए भी फीमेल प्रशंसक का दिल जीतते आए हैं। युवराज ने शनिवार के दिन अपना नया लुक सोशल मीडिया पर पेश किया। युवराज सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम पर वीडियो तथा स्टोरीज साझा की जिसमें वो अपना बाल को धुंघराले तथा कलर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवराज ने कैप्शन में लिखा, स्ट्रेट बाल या धुंधराले? मुझे कर्ली पसंद हैं, आप लोगों का क्या ख्याल है। इस पर अधिकांश व्यक्तियों ने कर्ली हेयर को बेहतर बताया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)

युवराज सिंह ने अपनी स्टोरी के माध्यम से बताया कि उन्हें उनकी पत्नी हेजल कीच ने दबाव बनाकर हेयरड्रेसर के पास लाया है। युवराज ने दूसरी स्टोरी में ये भी बताया है कि इस नए हेयरस्टाइल से उनसे अधिक खुश हेजल हैं। स्टोरी में उनकी पत्नी की खुशी स्पष्ट देखी जा सकती है।

युवराज सिंह का ये नया लुक सोशल मीडिया पर रफ़्तार से वायरल हो रहा है, लोग इसे बहुत पसंद और साझा कर रहे है। गौरतलब है कि युवराज अक्सर अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं जिसमें उनका साथ निभाती हैं पत्नी हेजल कीच। युवराज सिंह अक्सर अपनी फोटोज तथा वीडियोस शेयर करते रहते है।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर! जल्द ही इस टीम से खेलते नजर आएंगे युवराज सिंह और क्रिस गेल

इस राज्य में बनेगा एक और स्पेसपोर्ट, नए पोर्टल की लॉन्चिंग के लिए ISRO ने किया प्राइवेट कंपनियों को आमंत्रित

श्रीलंका दौरे की तैयारी, 'ढगाला लागली कल' गाने पर वर्कआउट करते नज़र आए सूर्यकुमार यादव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -