यूरोपा पर इंसान को बसाने की तैयारी में NASA
यूरोपा पर इंसान को बसाने की तैयारी में NASA
Share:

वाॅशिंगटन : नासा जल्द ही पृथ्वी के बाद जीवन के लिए बृहस्पति ग्रह के उपग्रह यूरोपा पर अपना यान भेजने की तैयारी में लगा हुआ है। यहां नासा जीवन की संभावना तलाशेगा। इस मिशन के तहत 2022 तक इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली जाऐंगी। इसे योरप के अध्ययन पर केंद्रित किया जाएगा। अमेरिकी स्पेस एजेंसी इसके माध्यम से कई तरह के तथ्य खोजेगा। मिली जानकारी के अनुसार आरटी डाॅटकाॅम द्वारा जानकारी दी गई। जिसमें कहा गया कि कैलिफोर्निया पसाडेना में नासा जेट संचालक प्रयोगशाला के वैज्ञानिक राॅबर्ट पैप्पालार्डो के अनुसार सक्रियता से लैंडर की संभावना खोजी जा रही है।

इसके प्रारंभ में स्पेस 2015 सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नासा इस प्रोजेक्ट पर आने वाले खर्च को लेकर चर्चा करेगा। यही नहीं इस मसले पर अंतिम निर्णय वर्ष के अंत तक लिया जा सकेगा। यूरोप की परिस्थितियां जीवन की खोज के लिए शोधकर्ताओं के लिए एक अच्छा स्थान बन रही हैं।

इस मसले पर कहा गया है कि यूरोपा के माध्यम से हाई रेजाल्यूशन कैमरा, हीट डिटेक्टर व बर्फभेदी रडार का प्रयोग किया जाएगा। इस तरह के उपकरणों की सहायता से उन्हें यूरोपा की प्रकृति, उप सतह सागर पृथ्वी के समान जीवन होने की संभावना और कई तरह की जानकारियों के साथ विभिन्न आंकड़े प्राप्त होंगे। इस मिशन को प्राथमिक परीक्षण मिशन के रूप में देखा गया है। माना जा रहा है कि यह एक नए तरह का मिशन होगा जिसमें उपग्रह का अध्ययन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इंसान चांद पर बसने की संभावनाऐं तलाशता रहा है वहीं भारत द्वारा भी मंगल मिशन के बाद चंद्रमा के अध्ययन की ओर कदम बढ़ाया जा रहा है।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -