धनश्री के साथ विवाह के बंधन में बंधे चहल, इंटरनेट पर छायीं शादी की तस्वीरें
धनश्री के साथ विवाह के बंधन में बंधे चहल, इंटरनेट पर छायीं शादी की तस्वीरें
Share:

नई दिल्ली: टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल मंगलवार को अपनी मंगेतर धनश्री वर्मा के साथ विवाह के बंधन में बंध गए। चहल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें साझा की हैं। दोनों ने IPL के 13वें सीजन से पहले सगाई की थी। IPL के दौरान धनश्री भी युजवेंद्र की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला देखने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचीं थीं।

सोशल मीडिया पर दोनों की विवाह की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। प्रशंसक तस्वीर पर दोनों को बधाइयां भी दे रहे हैं। धनश्री पेशे से यूट्यूबर हैं और सोशल मीडिया पर अपने डांस के वीडियो साझा करती हैं। धनश्री डांसर के साथ ही कोरियोग्राफर भी हैं। उनकी खुद की डांस कंपनी भी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी नव दंपत्ति को बधाई दी। BCCI ने सोशल मीडिया पर फोटो साझा करते हुए लिखा कि, 'आप दोनों जिंदगीभर खुश रहें।'

रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB) ने भी इस दंपत्ति को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि, 'युजी कॉट एंड बोल्ड धनश्री। आप दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' चहल और धनश्री ने इस वर्ष अगस्त में सगाई की थी। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हुए IPL के 13वें सीजन के दौरान भी धनश्री चहल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चीयर करती नज़र आई थीं।

 

सिडनी में बढ़ रहे कोरोना ने बढ़ाई रोहित शर्मा की समस्यां, 14 दिन के लिए हुए क्वारंटाइन

अगले महीने संयुक्त राज्य अमेरिका में लौटेंगे मॉर्गन

ISL 7: मारिनर्स ने विलियम्स की स्ट्राइक कर बेंगलुरु को हराया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -