होशंगाबादः मध्यप्रदेश के माखननगर के गुजरवाड़ा गांव से एक स्तब्ध करने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक युवक ने शादी करने से मना करने पर एक युवती की 14 बार चाकू से गोदकर घायल कर दिया। आरोपी ने पीड़िता के चेहरे और शरीर पर 14 बार चाकू से हमला किया। इसके बाद उसने खुद की भी श्वास नली काट ली। पीड़ित युवती को पहले होशंगाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से बाद में उसे भोपाल रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार 18 साल की युवती अपनी मां के साथ शनिवार सुबह शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला 21 साल का सूरज यादव वहां पहुंचा और उसने उससे अपने प्यार का इजहार किया। मां बेटी ने जब इसका विरोध किया तो उसने चाकू से युवती पर हमला कर दिया। उसके शरीर पर चाकू के 14 निशान हैं। उसे 127 टांके लगे हैं।
युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती को निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। आरोपी सूरत की एक निजी कंपनी में काम करता है। बाबई के टीआई दिनेश कुमार चौहान ने बताया कि युवक और युवती के बीच पहले प्रेम प्रसंग था। इसी बीच आरोपी गुजरात के सूरत चला गया। वह पांच दिन पहले ही गांव वापस आया था। वह दो दिनों से लगातार शराब पी रहा था। युवती ने उससे शादी करने से मना कर दिया था।
झारखण्ड: डायन बिसाही के शक में चार लोगों की हत्या, इलाके में दहशत