क्रिकेट के विवाद में हुआ युवक का क़त्ल, पथराव के बाद मचा बवाल
क्रिकेट के विवाद में हुआ युवक का क़त्ल, पथराव के बाद मचा बवाल
Share:

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में क्रिकेट खेल के चलते हुए विवाद में एक शख्स पर चाकू से हमला कर दिया गया। चार दिन पश्चात् युवक अंकित ने चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। शनिवार प्रातः सड़क पर शव लेकर प्रदर्शन कर रहे परिजन पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। तत्पश्चात, मौके पर तनाव हो गया। पथरावर में कुछ पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की भी खबर है।

नगर थानाध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि 4 दिन पहले क्रिकेट खेलने को लेकर लड़कों के बीच विवाद हुआ था। तत्पश्चात, शुक्रवार को बसडीला गांव के समीप स्थित खेल मैदान में सभी इकट्ठा हुए एवं तू-तू मैं-मैं के पश्चात् मारपीट करने लगे। इस के चलते चाकू लगने से नगर थाने के पसरमा गांव निवासी 20 वर्षीय अंकित कुमार की मौत उपचार के क्रम में सदर चिकित्सालय में ही हो गई। जबकि इसी गांव के 22 वर्षीय हरिओम प्रसाद, शिवम कुमार एवं चन्दन कुमार भी बुरी तरह से चोटिल हो गए। 

चोटिल व्यक्तियों में दो का उपचार सदर चिकित्सालय में चल रहा है। जबकि हरिओम को चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद चिंताजनक हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पसरमा और बसडीला गांव में कैंप कर रही है। मारपीट करने वाले लड़कों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हरिओम की हालात चिंताजनक है। अंकित की मौत के बाद शुक्रवार को उसके परिजन ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सदर चिकित्सालय हंगामा भी किया था। जिससे अफरातफरी मच गई। परिजन का कहना था कि पुलिस तत्काल हत्यारों को गिरफ्तार करे। तत्पश्चात, परिजन शव लेकर शनिवार प्रातः भी प्रदर्शन करने लगे। तभी दूसरे गुट के लोगों ने उनपर पत्थर बरसाना आरम्भ कर दिए। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने मामले को शांत करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया तथा हवाई गोलीबारी भी की। फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश के मुरैना में हुआ बड़ा हादसा, इंडियन एयर फाॅर्स के दो लड़ाकू विमान हुए क्रैश

रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले स्वामी प्रसाद के खिलाफ सड़क पर उतरा हिंदू संगठन

फिर शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, महबूबा मुफ्ती भी हुई शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -