नई दिल्ली : केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को कहा है कि विद्यार्थियों को स्वयं को व्यक्त करने का अधिकार है मगर उन्हें ऐसा करने का अधिकार संविधान के दायरे में रहकर करने का ही है। संविधान का उल्लंघन कर और युवाओं को या किसी को भी देश हित से ऊपर नहीं जाना चाहिए। केंद्रीयमंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय एक शैक्षणिक संस्थान है। विद्यार्थियों को वहां स्वयं को व्यक्त करने का अधिकार है। मगर उन्हें संविधान के दायरे के बाहर नहीं जा सकते हैं।
उनका कहना था कि यह सब विद्यार्थियों को लेकर नहीं है। वामपंथी या फिर दक्षिणपंथी संविधान के दायरे में रहें। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जेएनयू मसले पर बोलने को लेकर उन्होंने कहा कि प्रत्येक राजनीतिक दलों को अपने विचार व्यक्त करने का पूरा अधिकार है लेकिन यह स्वतंत्रता शैक्षणिक संस्थानों के दायरों से हटकर होना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि सांसद राहुल गांधी ने हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के पीएचडी स्काॅलर के आत्महत्या करने के मामले को तो प्रमुखता से रखा लेकिन अन्य मसलों को क्यों नहीं सामने रखा दूसरे मसलों पर उन्होंने कुछ क्यों नहीं कहा।