हाथी के साथ सेल्फी लेना युवक को पड़ा भारी
हाथी के साथ सेल्फी लेना युवक को पड़ा भारी
Share:

रांची : तमाड़ थाना क्षेत्र में एक युवक को सेल्फी लेना भरी पड़ गया दरअसल कुबासाल गांव में शनिवार को हाथी के संग सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हाथी ने उसे उठाकर पटक दिया। बेहोशी की हालत में उसे रिम्स ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारियों के मुताबिक युवक की पहचान करम मुण्डा के रूप में की गई। शाम करीब चार बजे अन्य युवकों के साथ वह भी सेल्फी लेने के दौरान एक विशालकाय जंगली हाथी की चपेट में आ गया। लोगों के शोर मचाने के कारण हाथी भाग निकला। प्रखंड मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित कुबासाल जंगल में जंगली हाथियों के आने से लोग काफी दहशत में हैं।

ग्रामीणों ने बताया वंहा हाथियों की संख्या लगभग दस के आस - पास हैं। जो कुबासाल जंगल में शरण लिए हुए हैं। शनिवार को हाथियों का झुंड दिनभर कुबासाल में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के आसपास मंडराता रहा। इधर, तमाड़ वन क्षेत्र पदाधिकारी अमरनाथ भगत ने बताया कि घायल युवक के इलाज को लेकर प्रशासन गंभीर है। हाथियों को भगाने के लिए सायरन युक्त वाहन के साथ विशेषज्ञ टीमों को लगाकर ग्रामीणों को भयमुक्त कराया जाएगा।

पुडुचेरी में देश का पहला म्यूजियम पानी के अंदर बनेगा

इस कारण यंहा अब भी जारी है पुलिस सर्चिंग

कार्बन डाईऑक्साइड गैस उत्सर्जन देशों की सूची में चौथे पायदान पर आता है भारत - रिपोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -