कृषि बिलों पर घमासान जारी, 'इंडिया गेट' पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया ट्रेक्टर
कृषि बिलों पर घमासान जारी, 'इंडिया गेट' पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया ट्रेक्टर
Share:

नई दिल्ली: एक ओर केंद्र सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों से पास तीन कृषि विधेयकों पर राष्ट्रपति ने दस्तखत कर दिए हैं वहीं, दूसरी ओर इस कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। सोमवार को भी देश के कई हिस्सों में कृषि बिलों के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज धरना देंगे।

वहीं, कर्नाटक में भी आज किसानों ने प्रदेश बंद का ऐलान किया है। इसी क्रम में पंजाब यूथ कांग्रेस के वर्कर्स ने दिल्ली में इंडिया गेट के निकट कृषि कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और एक ट्रैक्टर को भी आग के हवाले कर दिया। नई दिल्ली DCP ने कहा है कि, 'लगभग 15- 20 लोग यहां जमा हुए और ट्रैक्टर को फूंक दिया। आग पर नियंत्रण पा लिया गया है और ट्रैक्टर को भी मौके से हटा दिया गया है। इसमें शामिल लोगों की शिनाख्त की जा रही है। मामले की जांच जारी है।'

कर्नाटक में किसान संगठन ने हुबली में दुकानदारों को फूल प्रदान किए और उनसे आज के राज्यव्यापी बंद का समर्थन करने का आग्रह किया। कृषि कानून, भूमि सुधार अध्यादेश, APMC और श्रम कानूनों में बदलाव के खिलाफ किसानों के संगठनों ने आज राज्यव्यापी बंद का ऐलान किया है।

 

कोरोना महामारी के बावजूद 7.14 प्रतिशत बढ़ सकती है इस राज्य की GDP, अनुमान जारी

2020 से बदल जाएंगे चेक से भुगतान करने के नियम, जानिए क्या होगा नया

ऑस्ट्रेलिया की इस महिला क्रिकेटर ने धोनी को पछाड़ा, बनाया के शानदार वर्ल्ड रिकॉर्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -