कबूतर के 8 अंडे खाने के बाद शख्स का हुआ ऐसा हाल
कबूतर के 8 अंडे खाने के बाद शख्स का हुआ ऐसा हाल
Share:

पुणे : लोहगांव में एक विचित्र घटना सामने आई है जिसमें एक शख्स ने कबूतर के 8 अंडे खाने के बाद एक इमारत की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार 32 साल के अर्नव मुखोपाध्याय पुणे की वोडाफोन कंपनी में काम करता था। अर्नव को फ्लैट की खिड़की के पास एक कबूतर के अंडे पड़े हुए मिले। उसने घोंसले से 8 अंडे उठाए और बीवी के मना करते रहने के बावजूद उसके ऑमलेट बना दिए।

चिल्लाता हुआ दौड़ने लगा

ऑमलेट खाने के कुछ देर बाद ही अर्नव अजीब हरकतें करने लगा और घर में यह चिल्लाता हुआ दौड़ने लगा कि उसके शरीर में भूत घुस गया है। अर्नव की इस हालत को देखकर उसकी पत्नी बहुत डर गई और वह इस सिचुएशन को संभालने की कोशिश ही कर रही थी, उतने में अर्नव ने घर का दरवाजा खोला और गैलरी की तरफ भागा और बिना कुछ सोचे कूद गया। वह नीचे खड़ी कार पर जा गिरा और मौके पर ही मौत हो गई।

दो दिन से था तनाव में 

घटना से घबराई अर्नव की पत्नी ने तुरंत पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। उसकी पत्नी के मुताबिक पिछले दो दिन से अर्नव तनाव में था। जिस दिन उसके सुसाइड किया, उसने ड्रिंक कर रखी थी और कहा कि अंडे खाने के बाद उसे शैतान दिख रहे थे। उसके बाद पूरे घर में चिल्लाते हुए दौड़ा और अपने हाथ में चाकू लेकर उस कथित भूत को पकड़ने की कोशिश कर रहा था।

दुनिया का सबसे खतरनाक चिड़ियाघर जहाँ जानवर खुले और लोग रहते है पिंजरे में बंद

क्रिसमस पर अपने दोस्तों को दें ये तोहफे, हो जायेंगे खुश

इस तरह करें अपनी क्रिसमस पार्टी प्लान

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -