आपकी भी बढ़ जाएगी टाइपिंग करने की स्पीड, बस आज से शुरू कर दें ये काम
आपकी भी बढ़ जाएगी टाइपिंग करने की स्पीड, बस आज से शुरू कर दें ये काम
Share:

वर्तमान समय में हर कार्य ऑनलाइन हो रहा है, जिसे कंप्यूटर, लैपटॉप, इंटरनेट की सहायता से किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी कंप्यूटर, लैपटॉप सम्बंधित कार्य करते है, तो आपकी टाइपिंग स्पीड का बेहतर होना आवश्यक है। सरकारी नौकरी हो या प्राइवेट हर क्षेत्र में इसका योगदान महत्वपूर्ण हो गया है। लेकिन अगर आपकी टाइपिंग स्पीड बेहतर नही है, तो आपको चिंता की आवश्यकता नहीं है। हम आपको हमारे लेख में कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी सहायता से आप आसानी से अपनी टाइपिंग स्पीड बढ़ा सकते है, साथ ही आप काफी कम समय में टाइपिंग में एक बेहतर लय हासिल कर लेंगे।

टाइपिंग स्पीड को बढ़ाने के कुछ कारगर उपाय:-

- कंप्यूटर, लैपटॉप पर तेजी से टाइपिंग करने के लिए अति आवश्यक है कंप्यूटर या लैपटॉप सम्बंधित बेसिक ज्ञान।आपको की बोर्ड में प्रदर्शित लेटर्स का ज्ञान होना चाहिए। क्योंकि जब तक इसका ज्ञान नही होगा तब तक टाइपिंग स्पीड का बढ़ना मुश्किल है। बेसिक नॉलेज के लिए आप कंप्यूटर का बेसिक कोर्स भी कर सकते है।

- इसके बाद आपको ठीक तरीके से अपनी उँगलियों के इशारे पर नाचने की आवश्यकता है। अर्थात अब सारा काम आपकी उँगलियों पर निर्भर है, आपको बस ठीक से की बोर्ड पर फिंगर्स जमाना आना चाहिए। सही तरीके से आपके दोनों हाथों की पहली उंगलिया F और J पर रखी होनी चाहिए। ऐसा करने से बाकी सारी उंगलिया अपने आप सही जगह पड़ने लगेंगी।

- किसी भी कार्य में समृद्ध और सक्षम बनने के लिए आवश्यक है, उस कार्य का अभ्यास करना। अब आपको भी प्रतिदिन कम से कम 1 घंटा ऊपर बताये गए टिप्स की प्रैक्टिस करना है।

- विभिन्न प्रकार के शोध से ज्ञात हुआ है कि आपके बैठने के तरीके पर भी आपकी टाइपिंग स्पीड निर्भर करती है। अतः अच्छी टाइपिंग स्पीड के लिए सदैव अपने पैरो को फर्श पर रखे। साथ ही अपनी कलाइयों को की-बोर्ड के संपर्क में बनाएं रखे।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -