'तेरी मां की हत्या कर दी है, चाबी खिड़की में रखी है...', हत्या कर बेटे को फ़ोन लगाकर बोला प्रेमी
'तेरी मां की हत्या कर दी है, चाबी खिड़की में रखी है...', हत्या कर बेटे को फ़ोन लगाकर बोला प्रेमी
Share:

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन की एक घटना में लिव इन में रह रही प्रेमिका से झगड़े के बाद प्रेमी ने उसका क़त्ल कर दिया। इतना ही नहीं उसने कॉल करके प्रेमिका के बेटे से बोला कि तेरी मां का क़त्ल कर दिया है। लाश ले जाना। मकान में ताला लगा है। चाबी खिड़की के पास रखी है। पहली पत्नी को तलाक देने की बात पर प्रेमी-प्रेमिका में लड़ाई होती थी। 

प्राप्त खबर के अनुसार, मामला चिमनगंज थाना इलाके की है। राज रॉयल कॉलोनी में रहने वाले दिनेश चौहान की शादी रेखा चौहान से हुई थी। इसी बीच कॉलोनी में रहने वाली लीलाबाई से प्रेम संबंध बन गए तथा वह उसके साथ वीर नगर में लिव इन में रहने लगा। प्रेमिका अक्सर दिनेश से बोलती कि वह पत्नी रेखा को तलाक दे दे, मगर दिनेश ऐसा नहीं कर रहा था। इस बात पर दोनों में झगड़े होते थे। दिनेश का रेखा से मिलना-जुलना भी जारी था। लीलाबाई हमेशा रेखा से मिलने पर आपत्ति लेती थी। बुधवार को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। बाद में दिनेश ने लीलाबाई को किसी काम से रामघाट तक चलने का कहा तथा उसके वीर नगर वाले किराए के मकान में ले आया। यहां लड़ाई हुई तो दिनेश ने लीलाबाई का गला घोंटकर कार्ल कर दिया। तत्पश्चात, मकान पर ताला लगाकर वह भाग गया। भागने के बाद उसने प्रेमिका के बेटे को फोन किया तथा बोला कि उसकी मां का क़त्ल कर दिया है। मकान में ताला लगा है। चाबी खिड़की पर रखी है। बेटा मजाक समझ रहा था मगर बहुत देर तक जब मां वापस नहीं लौटी तो उसने जानकारी जुटाई। पिता से पूछा तो उसने बोला कि मां का क़त्ल कर दिया है। बेटा हर्षित वीर नगर वाले मकान पर पहुंचा। चौकीदार के जरिए दरवाजा खुलवाया, तो मकान में मां की लाश मिली। पुलिस ने अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के अनुसार, दिनेश और लीलाबाई कई वर्षों से पति-पत्नी की भांति ही रह रहे थे। महिला पहले से विवाहित है किन्तु वह पति से अलग रहती थी। दिनेश से संपर्क हुआ तो दोनों ने वीरनगर में किराए का मकान ले लिया। दोनों टेलरिंग का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि पहली पत्नी को तलाक देने की बात पर दोनों में झगड़ा होता था। बुधवार को भी झगड़ा हुआ जिसके बाद दिनेश ने प्रेमिका से मारपीट की तथा गला दबाकर क़त्ल कर दिया। 

कभी पति ने इस महिला को दे दिया धोखा...तो 8 पुरुषों के साथ बनाया संबंध

बिजली की जगह 'शराब' पैदा करता है ये जेनरेटर, तस्करों का नया तरीका देख पुलिस भी हुई हैरान

बुजुर्ग माँ-बाप को कलियुगी बेटे ने कैंची घोंपकर मार डाला, वारदात को अंजाम देकर हुआ फरार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -