आज कुछ इस तरह होगी आपके दिन की शुरुआत, जानिए क्या कह रहा है आपका भाग्य
आज कुछ इस तरह होगी आपके दिन की शुरुआत, जानिए क्या कह रहा है आपका भाग्य
Share:

आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह और अपने राशिफल के साथ न करना चाहता हो, तो चलिए जानते है आज यानी 25 दिसंबर 2022 का राशिफल... 

मेष- घर में उत्सव आनंद बना रहेगा। परिजनों के साथ सुख बांटेंगे। नवीन रिश्तों को बल मिलेगा। महत्वपूर्ण प्रस्ताव समर्थन पाएंगे। निजी मामले हल होंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। 

वृष- उर्जा उत्साह और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्यां को समय से पहले पूरा करने का भाव रहेगा। वरिष्ठजनों से भेंट होगी। प्रेम संबंध संवार पर रहेंंगे। रचनात्मक कार्य करे़ंगे।

मिथुन- आवश्यक सूचना मिल सकती है। प्रबंधकीय मामलों में धैर्य दिखाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा बन सकती है। सभी का सम्मान रखेंगे। स्मार्ट वर्क बढ़ाएंगे। कामकाज सामान्य रहेगा। 

कर्क- कारोबारी मामले उम्मीद के अनुरूप रहेंगे। आर्थिक एवं पेशेवर प्रयास बनेंगे। लाभ प्रभाव में वृद्धि होगी। इच्छित कार्य पूरे करेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ेगा।

सिंह- योजनाओं में गति आएगी। वरिष्ठों से सलाह रखेंगे। शासन प्रशासन से लाभ होगा। पद प्रतिष्ठा से जुड़े मामले बनेंगे। भेंटवार्ता में प्रभावी रहेंगे। तेजी से काम लेंगे। आत्मविश्वास उूंचा रहेगा। 

कन्या- विभिन्न प्रयासों में तेजी लाएंगे। आत्मअनुशासन को बल मिलेगा। भाग्य में वृद्धि के संकेत हैं। परिस्थियितों का लाभ उठाने का प्रयास रहेगा। इच्छित परिणाम पाएंगे। सभी का सहयोग मिलेगा।

तुला- परिजनों के साथ समर्थन से कार्य सधेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहेंगे। सीख सलाह पर ध्यान देंगे। आकस्मिक घटनाक्रम रह सकते हैं। अप्रत्याशित लाभ संभव है।

वृश्चिक- उल्लेखनीय प्रयासों को गति देने का समय है। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएं। उद्योग व्यापार में रुचि रहेगी। करीबियों के साथ सुखद पल बिताएंगे। नेतृत्व क्षमता का लाभ उठाएंगे। 

धनु- परिश्रम से परिणाम पाने का समय है। पेशेवरता और अनुशासन बढाएंगे। प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। बजट के अनुसार आगे बढ़ेंगे। रुटीन बेहतर रखेंगे। व्यवस्था पर जोर देंगे।

मकर- बड़ों की आज्ञाकारिता बनाए रखें। सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करेंगे। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। बौद्धिक प्रखरता बढ़ेगी। विस्तार की योजनाएं आकार लेंगी। आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। 

कुंभ- संबंधों में मिठास बनाए रखने पर जोर दें। व्यक्तिगत विषयों में भावुक न हों। कामकाजी प्रयास बनेंगे। तर्क विवाद से दूर रहेंगे। भवन वाहन के मामले पक्ष में रहेंगे।

मीन- सामाजिक विषयों पर ध्यान बढ़ाएंगे। वाणिज्यिक मामलों को गति देंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। कम दूरी की यात्रा संभव है। भेंटवार्ता में प्रभावी रहेंगे। विभिन्न कार्य पक्ष में बनेंगे। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -