मेसी के इस नन्हें फैन को तालिबान ने दी जान से मारने की धमकी
मेसी के इस नन्हें फैन को तालिबान ने दी जान से मारने की धमकी
Share:

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी के एक नन्हें फैन मुर्तजा अहमदी को अफगानिस्तान में तालिबान ने जान से मारने की धमकी दी है। इस वजह से मुर्तजा दो साल में लगातार दूसरी बार घर छोड़ने पर मजबूर है। 2016 में भी उसके परिवार को देश छोड़ना पड़ा था। दरअसल, मुर्तजा ने दो साल पहले प्लास्टिक की थैली से बनी अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम की जर्सी को पहना था। इसी से नाराज होकर तालिबान ने मुर्तजा को धमकी दे डाली।

बचाने के लिए अफगानिस्तान छोड़ दिया

मुर्तजा के पिता आरिफ अहमदी ने बताया, "बेटे के अपहरण की धमकी मिलने के बाद मैंने पाकिस्तान जाने का फैसला किया था। वहां हमारे लिए जीना मुश्किल हो गया था। मैंने अपनी सारी संपत्ति भी बेच दी थी। वही बेटे को बचाने के लिए अफगानिस्तान छोड़ दिया।" पर बाद में पैसे खत्म होने के बाद आरिफ परिवार के साथ अफगानिस्तान वापस लौटे, लेकिन अब फिर से यंहा धमकियां मिल रही हैं।

बता दे मुर्तजा पूर्वी अफगानिस्तान के गजनी प्रांत का रहने वाला है। उसने 2016 में अपने घरवालों से मेसी की टी-शर्ट दिलाने को कहा था, लेकिन उसके घरवाले उसे खरीद पाने में असमर्थ थे। मुर्तजा के पिता मोहम्मद आरिफ अहमदी ने उसे नीले और सफेद प्लास्टिक के थैले से बनी अर्जेंटीना की जर्सी दी। और उसी के बाद उसके फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गये। इसके बाद तालिबान ने उसके घर पर बम गिराए। जान से मारने की धमकी दी। इससे मुर्तजा के परिवार को पाकिस्तान जाना पड़ा था।

यह हैं बैलेन डि ओर अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला खिलाड़ी

हरमनप्रीत ने की तूफानी बल्लेबाजी, सिडनी थंडर को दिलाई शानदार जीत

भारत की मैच पर पकड़ मजबूत, जीत के लिए चाहिए 6 विकेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -