आपको नहीं पता होगी स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी ये बातें, यहाँ जानिए 10 रोचक तथ्य
आपको नहीं पता होगी स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी ये बातें, यहाँ जानिए 10 रोचक तथ्य
Share:

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम, हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भारत "विविधता में एकता" का देश है जहां तमाम धर्मों के लोग एक साथ मिल जुलकर रहते है। किसी भी राष्ट्रीय उत्सव का अर्थ होता है, ऐसा उत्सव जिसे पूरा देश एक साथ मिलकर मनाता है। भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हम भारत और स्वतंत्रता से जुड़ी कुछ दिलचस्प एवं रोचक तथ्य प्रस्तुत कर रहें है।

स्वतंत्रता दिवस के बारे में 10 रोचक तथ्य:-

1- 7 अगस्त 1906 को कलकत्ता के पारसी बागान स्क्वायर में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था। ध्वज लाल, पीला एवं हरे रंग के क्षैतिज स्ट्रिप्स से बना था जिसके शीर्ष पर लाल पट्टी जिसमें आठ सफेद कमल एक पंक्ति में उतार दिए गए थे। हरी पट्टी के बाईं ओर एक सफेद सूरज तथा अर्धचंद्र वही दाहिनी ओर स्टार या एक तारा था।

2- सबसे जबरदस्त बात यह है कि, जब भारत को आजादी मिली थी 15 अगस्त 1947 में तब उसका कोई राष्ट्रगान नहीं था। हलाकि 1911 में ही रविंद्रनाथ टैगोर ‘जन गण मन’ बंगाली भाषा में लिख चुके थे, मगर 1950 में यह हमारे देश का राष्ट्रगान बन पाया था।

3- ऐसा बोला जाता है कि वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज का पहला संस्करण 1921 में बेजवाड़ा में पिंगली वेंकय्या द्वारा बनाया गया था। यह दो रंगों से बना था- लाल एवं हरा जोकि दो प्रमुख समुदायों का प्रतिनिधित्व करता था। गांधीजी ने भारत के शेष समुदायों एवं राष्ट्र की प्रगति का प्रतीक बनाने के लिए एक सफेद पट्टी पे चरखे को जोड़ने का सुझाव दिया था।

4- 15 अगस्त 1947 को, पूरा देश स्वतंत्रता के जश्न में डूबा था मगर गांधी जी इसमे सम्मिलित नही हो पाए थे, क्योकिं वह इस वक़्त कलकत्ता में हिंदु-मुस्लिम दंगे को रोकने में लगे हुए थे।

5- हर स्वतंत्रता दिवस पर माननीय पीएम लाल किले से झंडा फहराते हैं मगर 1947 में ऐसा नही हुआ था। जवाहरलाल नेहरू जी ने 16 अगस्त को लाल किले से झंडा फहराया था।

6- 15 अगस्त तक भारत एवं पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा नही थी। यह 17 अगस्त को रेडक्लिफ लाइन के तौर पर खींची गई थी। भारत ने आजादी प्राप्त करने के बाद 560 रियासतों को भारतीय संघ में सम्मिलित किया था। 2 अन्य, हैदराबाद एवं जूनागढ़ को भारतीय सेना द्वारा कब्जा कर लिया गया था।

7- भारतीय स्वतंत्रता के बारे में एक और दिलचस्प तथ्य यह है कि भारत की आजादी के बाद, पुर्तगाल ने अपने संविधान में संशोधन किया तथा गोवा को एक पुर्तगाली प्रदेश के तौर पर घोषित किया। भारतीय सैनिकों ने 19 दिसम्बर 1961 को गोवा पर हमला किया तथा इसे भारत में मिला दिया था।

8- भारत ने इतिहास के अपने बीते 100,000 सालों में कभी भी किसी देश पर हमला नहीं किया हैं।

9- 15 अगस्त भारत के अतिरिक्त 3 अन्य देशों का भी स्वतंत्रता दिवस हैं। दक्षिण कोरिया जापान से 15 अगस्त, 1945 को स्वतंत्र हुआ था। ब्रिटेन से बहरीन 15 अगस्त, 1971 को और फ्रांस से कांगो 15 अगस्त, 1960 को स्वतंत्र हुआ था।

10- 15 अगस्त 1947 को 1 रुपया 1 डॉलर के बराबर था तथा सोने की कीमत 88 रुपए 62 पैसे प्रति 10 ग्राम था तथा तो और 15 अगस्त के दिन ही वीर चक्र को मान्यता दी गई थी। 15 अगस्त 1972 को भारत में डाक पिन जो कि 6 अंको का नंबर होता हैं का आरम्भ किया गया था तथा 15 अगस्त 1982 को इंदिरा गांधी के भाषण के साथ भारत में टेलीविज़न पर रंगीन प्रसारण का आरम्भ हुआ था।

'धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ..', इस राज्य में धर्मान्तरण पर सख्त कानून

सुप्रीम कोर्ट के जजों की आलोचना कर घिरे प्रशांत भूषण, बार काउंसिल ने जमकर लताड़ा

आखिर किसने तय किया था स्वतंत्रता दिवस का दिन, जानिए इसका इतिहास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -