दुनिया के इन 5 विरोध प्रदर्शन को आपने नही सुना होगा कभी
दुनिया के इन 5 विरोध प्रदर्शन को आपने नही सुना होगा कभी
Share:

हर साल कहीं ना कहीं किसी न किसी बात को लेकर प्रदर्शन होते ही रहते हैं। पिछले कुछ सालों में भारत में कई ऐसे विरोध प्रदर्शन हुए हैं जिन्होनें सामाजिक व्यवस्था को हिला कर रख दिया। चाहे वो अन्ना हज़ारे के समर्थन में निकले हज़ारों युवा थे, या फिर निर्भया कांड से क्रोधित अपना विरोध प्रकट करता जन-सामान्य। लेकिन दुनिया में कई अजीब प्रदर्शन भी हुए हैं जिन्हें जान कर आपको अजीब लगेगा। लेकिन इनके पीछे की धारणा मनुष्यता के विकास के लिए ही है। जानिए उनके बारे में

1. Slutwalk - 24 जनवरी, 2011 में टोरंटो के एक यूनिवर्सिटी कैंपस में रेप होने के बाद, पुलिस कॉन्स्टेबल माइकल ने बयान दिया था कि "अगर औरतों को रेप से बचना है तो उन्हें फूहड़ कपड़े नहीं पहनने चाहिए". उनके इस बयान से दुनियाभर में विरोध की आवाज़ें उठने लगीं क्योंकि पीड़ित को ही गलत दोषी ठहराना गलत है।

2. फ़र पहनने की जगह निर्वस्त्र रहना ही ठीक है - PETA (People for the Ethical Treatment of Animals) जानवरों के संरक्षण के लिए दुनियाभर में काम करता है और अपने निर्भीक अभियानों के लिए जाना जाता है। एक ऐसा ही अभियान था जब प्रदर्शनकारी निर्वस्त्र होकर सड़कों पर चल रहे थे और उनके शरीर पर खून से सनी जानवरों की नकली चमड़ी लिपटी हुई थी। उनका कहना था कि "फैशन के लिए किसी जानवर के फ़र को पहनने से अच्छा है कि हम कुछ नहीं पहनें".

3. दूध की नदियां बहाना - बेल्जियम के डेरी किसान बहुत समय से दूध के गिरते दामों को लेकर चिंतित थे और सरकार कुछ नहीं कर रही थी। जब पानी सर से ऊपर हो गया तो 2009 में, 2500 यूरोपियन किसान, ब्रुसेल्स की सड़कों पर उतर आये। पहले उन्होंने हज़ारों लीटर दूध से सड़क पर नदी बना दी। फिर गाय के थन से सीधे पुलिस पर बौछार मारने लगे।

4. झंडे को पवित्र कर देंगे - सन 2000 में अल्बर्टो फूजीमोरी को पेरू का राष्ट्रपति चुना गया, लेकिन इससे जनता खुश नहीं और क्रोधित हो गयी। बात ऐसी थी कि फूजीमोरी पर सत्ता का दुरूपयोग और अपने विरोधियों पर हिंसा करने का आरोप था। पेरू की कुछ महिलाओं ने इस भ्रष्ट राष्ट्रपति के खिलाफ़ प्रदर्शन करने की ठानी।

5. हुक से लटके रहना - इंटरनेशनल फंड फॉर एनिमल वेलफेयर के अनुसार हर साल करीब 100 मिलियन शार्क मछलियां मछली पकड़ने के हुक में फंस जाती हैं जिसकी वजह से उनकी जनसंख्या में 80% की गिरावट आ गयी है। आर्टिस्ट ऐलिस न्यूस्टेड ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक नायाब और दर्दनाक तरीका अपनाया।  उन्होंने अपने शरीर पर शार्क की तरह सिल्वर रंग लगा लिया और अपनी पीठ पर लोहे का हुक लगा कर पेरिस के एक बुटीक की सीलिंग से लटक गयीं। 

 

2000 साल पुराना मक्खन का गोला मिला आयरलैंड के दलदल से

ये 5 देश है सबसे मोटे लोगो का बसेरा

भारत की रहस्यमयी जाति, जहाँ गोरे बच्चों को मार दिया जाता है

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -