'भाबीजी घर पर हैं' शो की अंगूरी भाबी से जुड़ी ये बात जानकर रह जाएंगे आप हैरान
'भाबीजी घर पर हैं' शो की अंगूरी भाबी से जुड़ी ये बात जानकर रह जाएंगे आप हैरान
Share:

टीवी के चर्चित कॉमेडी सीरियल भाबीजी घर पर हैं में अंगूरी भाबी की भूमिका हमेशा से ही बहुत पसंद किया जाता रहा है। उनका बोड़मपना दर्शकों को हंसाता है तो बार बार लड़खड़ाती इंग्लिश लोगों को बहुत हंसती है। कुल मिलाकर मोहल्ले पर ही नहीं बल्कि अंगूरी भाबी इस शो के ऑडियंस के दिलो पर भी बहुत राज कर रही हैं। खैर, ये तो थी अंगूरी भाबी की बात मगर बात करें इस भूमिका को अदा करने वालीं शुभांगी अत्रे की तो उन्हें हल्के में लेने की भूल बिल्कुल भी न करें। 

वही शुभांगी अत्रे की पढ़ाई की बात करें तो वो बहुत पढ़ी लिखी हैं। उनका एजुकेशन जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। एमपी की रहने वालीं शुभांगी अत्रे ने MBA किया है। मगर क्योकि उन्हें आरम्भ से ही अभिनय में रूचि थी लिहाजा मुंबई आकर उन्होंने अपने सपने को सच करने की ठान ली थी तथा आज वो इस सपने को साकार कर चुकी हैं। शुभांगी अत्रे ने कुछ वर्ष पूर्व इस शो को ज्वाइन किया था। उससे पहले इस भूमिका को शिल्पा शिंदे निभा रही थीं। तब शायद ही कोई जानता था कि शुभांगी अत्रे इसे अदा कर पाएंगीं या नहीं मगर उन्होंने स्वयं को साबित किया तथा आज वो दिलो पर अंगूरी भाबी बनकर राज कर रही हैं। 

वहीं इस आइकॉनिक भूमिका को अदा कर चुकीं शुभांगी अत्रे को इस शो में जबरदस्त फीस मिलती है। उनकी एक एपिसोड की फीस 40 से 50 हजार रुपए हैं। वो तकरीबन प्रत्येक एपिसोड में नजर आती हैं और इस प्रकार महीने में वो लाखों कमाती हैं। वैसे आपको बता दें कि शुभांगी अत्रे शादीशुदा हैं तथा उनकी 14 वर्ष की एक बेटी भी हैं। शुभांगी फैमिली के साथ मुंबई में ही रहती हैं तथा खुशहाल जिंदगी जीती हैं।    

ये मशहूर अभिनेत्री निभाएंगी ‘बाल शिव’ में ‘प्रसूति’ का रोल

टीवी पर पहली बार एक साथ नजर आएँगे शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा, मचेगा जबरदस्त धमाल

कोरोना की चपेट में आई एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोली- 'ब्रेस्टफीड कराने में हो रही दिक्कत'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -