मराठी की इन एक्ट्रेसेस की फीस सुन आप भी चौंक जायेंगे
मराठी की इन एक्ट्रेसेस की फीस सुन आप भी चौंक जायेंगे
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की तरह अब मराठी फिल्मों में भी अभिनेत्रियों ने अपना एक अलग मुकाम बना लिया हैं। मराठी फिल्म की इन अभिनेत्रियों के दम पर फिल्म भी अच्छी खासी कमाई कर रही हैं। ये अभिनेत्रियां टैलेंट और ग्लैमर के दम पर फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर हिट कराने में अहम रोल निभाती हैं।

बता दें, इनमें से कई एक्ट्रेसे तो ऐसी भी हैं, जिनकी फिल्में रिलीज से पहले ही काफी तारीफ बटोर लेती हैं। ऐसे में इन अभिनेत्रियों ने भी अपनी फीस बॉलीवुड अभिनेत्रियों  की तर्ज पर बढ़ा दी। यह एक्ट्रेसेस 1 लाख रुपए से लेकर 20 लाख रुपए तक प्रति फिल्म चार्ज कर रही है। मराठी फिल्मो की अभिनेत्री सई तम्हणकर सबसे ज्यादा फीस लेती हैं।

मराठी एक्ट्रेस की बात करें तो फिलहाल सबसे ज्यादा फीस सई तम्हणकर लेती हैं। सई एक फिल्म के 15 से 20 लाख रुपए चार्ज करती हैं। सई तम्हणकर महाराष्ट्र के सांगली में पैदा हुई। सई ने 2 दर्जन से ज्यादा मराठी फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम किया है। सई ने 12वीं में पढ़ाई के दौरान एक ड्रामा कॉम्पीटीशन में भाग लिया और इसी नाटक के बाद इन्हें एक्टिंग का ऑफर मिला। इसके बाद उन्होंने आमिर खान की 2008 में आई फिल्म 'गजनी' और सुभाष घई की फिल्म 'ब्लैक एंड वाइट' में काम किया। 

इतना ही नहीं उनके बाद सबसे ज्यादा फीस लेनी वाली एक्ट्रेस में सोनाली कुलकर्णी का नाम है। सोनाली हर फिल्म के 15 से 18 लाख रुपए लेती हैं। मूल रुप से पुणे की रहने वाली सोनाली ने गिरीश कर्नाड की कन्नड़ फिल्म 'चेलुवी' से अपने करियर की शुरुआत की। सोनाली अब तक 7 भाषाओं की 60 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने दर्जनों मराठी टीवी सीरियलों में भी काम किया है। साल 1992 में कन्नड़ फिल्म 'चेलुवी' के लिए उन्हें गिरीश कर्नाड की ओर से पहला एक्टिंग का ऑफर मिला।

गिरीश ने जब उन्हें यह ऑफर दिया तब सोनाली कॉलेज में पढ़ रही थीं और क्लास मिस हो जाने के डर से उन्होंने पहले इसे ठुकरा दिया था। सोनाली कुलकर्णी एक सफल अभिनेत्री के अलावा एक सफल कॉलमिस्ट भी हैं। वह एक प्रसिद्ध मराठी समाचार पत्र के लिए 'सो कूल' नाम का कॉलम लिखती हैं। उनकी चर्चित हिन्दी फिल्मों में 'दिल चाहता है' और 'मिशन कश्मीर' जैसी फिल्में शामिल हैं।

इसके अलावा उन्होंने डरना जरुरी है, दिल-विल, प्यार-व्यार, प्यार तूने क्या किया और सिंघम जैसी सफल हिन्दी फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी मराठी फिल्में जैसे- कैरी, घराबाहेर, देवराई, दोघी, मुक्ता, सखी, अगं बाई अरेच्चा 2 और देऊल भी सुपरहिट रही। 

मराठी अभिनेत्री अमृता खानविलकर एक फिल्म के लिए 10 लाख रुपए  लेती है। 23 नवंबर 1984 को मुंबई में जन्मीं अमृता मराठी फिल्मों के साथ ही बॉलीवुड में भी एक्टिव हैं। अमृता बेहतरीन डांसर भी हैं। उन्होंने रियलिटी शो 'नच बलिए' में हसबैंड हिमांशु मल्होत्रा के साथ पार्टिसिपेट किया और विनर भी रही थीं। अमृता ने 24 जनवरी, 2015 में दिल्ली में हिमांशु मल्होत्रा से शादी की। हिमांशु भी टीवी एक्टर हैं। अमृता ने 2006 में मराठी फिल्म गोलमाल की थी। उसके बाद वो साडे माडे तीन, दोघट तिसरा अता सगले विसरा, नटरंग, अर्जुन, झकास, धूसर जैसी कई मराठी फिल्मों में काम किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -