रानी बनीं ऐश्वर्या की खूबसूरती पर आप भी हर जाएंगे अपना दिल
रानी बनीं ऐश्वर्या की खूबसूरती पर आप भी हर जाएंगे अपना दिल
Share:

ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन के हुस्न का जलवा एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर छाता हुआ दिखाई दे रहा है। मणि रत्नम की अपकमिंग मूवी पोन्नियिन सेलवन पार्ट-1 (Ponniyin Selvan) से ऐश्वर्या राय का लुक रिवील हो चुका है। लुक पोस्टर में ऐश्वर्या की खूबसूरती हर किसी के होश उड़ा सकती है।

ऐश्वर्या का रानी लुक रिवील: Pazhuvoor की रानी नंदिनी के रोल में ऐश्वर्या राय बच्चन बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही है। उनके ट्रैडिशनल लुक ने फैंस को उनका दीवाना बना चुकी है। ऑरेंज सिल्क साड़ी, नेकपीस, झुमका, मांगटीका, बिंदी में ऐश्वर्या राय बच्चन गॉर्जियस डीवा दिख रही है । इस लुक में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने लंबे बालों को खुला छोड़ दिया है। इस खूबसूरत लुक पर उनकी कातिलाना निगाहें फैंस के दिलों को जख्मी कर रही है। क्वीन नंदिनी के रोल में ऐश्वर्या सचमुच क्वीन लग रही हैं। उनके लुक से नजरें हटा पाना मुश्किल है।

फैंस को पसंद आया लुक: ये तो बस एक झलक है मूवी पोन्नियिन सेलवन में आपको ऐश्वर्या के ऐसे कई सुपर गॉर्जियस लुक्स के दीदार होने वाले है, जिन्हें देख आप उनकी खूबसूरती के दीवाने हो जाएंगे। सोशल मीडिया यूजर्स को भी ऐश्वर्या का लुक बहुत पसंद आ रहा है। बॉलीवुड डीवा की यूजर्स तारीफ करते नहीं थक रहे। फिल्म Ponniyin Selvan का पहला पार्ट सिनेमाघरों में 30 सितंबर को रिलीज होने वाला है। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। मूवी से विक्रम, कार्थी का लुक पहले ही रिवील किया जा चुका है। ये मल्टीस्टारर फिल्म है इसमें जयम रवि, तृषा, शरद कुमार, विक्रम बाबू, शोभिता धूलिपाला, प्रकाश राज अहम रोल में दिखाई देने वाले है। पोन्नियिन सेलवन एपिक पीरियड ड्रामा है। जोकि कल्कि कृष्णामूर्ती की 1955 में आई नोवेल पोन्नियिन सेलवन पर बेस्ड है। पोन्नियिन सेलवन का बजट 500 करोड़ बताया जा रहा है। ये इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी मूवीज में से एक होगी।

आखिर रणवीर की किस बात से गुस्सा हो गई थी अनुष्का

आखिर किस अभिनेता के साथ काम करना चाहते है राजकुमार

एक बार फिर अपनी हरकतों की वजह से चर्चा का विषय बनी पूनम पांडे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -