बदमाशो ने उड़ाई वृद्धा के गले से सोने की चेन
बदमाशो ने उड़ाई वृद्धा के गले से सोने की चेन
Share:

भिलाई। दिन बुधवार की दोपहर डॉक्टर के पास से अपने घर लौट रही एक वृद्ध महिला चेन स्नेचिंग का शिकार हो गई। रास्ते में सागर मैरिज पैलेस रिसाली के पास एक बाइक सवार बदमाश पीछे से आया और चेन छीन कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकेबंदी भी की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

नेवई थाना प्रभारी लता चौरे ने बताया कि मैत्री कुंज रिसाली निवासी पीड़िता चंद्रवती देवी (60) बुधवार को अपनी बहू सुमन उपाध्याय के साथ सेक्टर-10 के एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए आई थी। इलाज के बाद पीड़िता बहू के साथ पैदल ही घर लौट रही थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे रास्ते में सागर मैरिज पैलेस के पास एक युवक लाल रंग की बाइक पर आया और पीछे से वृद्धा के गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गया। बदमाश ने काले रंग का हेलमेट और नीले रंग की टी शर्ट पहन रखी थी। उन्होंने बताया कि छीने गए चेन करीब 10 ग्राम वजनी था। जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक जिस स्थान पर घटना हुई, वहां पर सागर मैरिज पैलेस में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। लेकिन दो दिन पहले ही बाहर की तरफ लगा कैमरा खराब हो गया, नहीं तो उसमें घटनाक्र म से जु़ डी कुछ जानकारियां जरूर पुलिस को मिल पाती।

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -