इन सेलिब्रिटी का नाम सर्च करना पड़ सकता है आपको भारी, जानिए क्यों
इन सेलिब्रिटी का नाम सर्च करना पड़ सकता है आपको भारी, जानिए क्यों
Share:

बॉलीवुड सेलेब्स के फैंस अपने फेवरेट अभिनेता या अभिनेत्री के बारे में बहुत कुछ जानने के लिए बेताव रहते हैं। ऐसे में फैंस इंटरनेट का सहारा लेते हैं और उनकी तस्वीर या उनसे जुड़ी कोई सूचना पता करने के लिए इंटरनेट का उपयोग करते है। पर क्या आप जानते हैं आपको अपने फेवरेट कलाकार के बारे में सर्च करना मुश्किलें पैदा कर सकता है। जी हां, भारत के कई सेलेब्स का नाम मोस्ट डेंजरस सेलिब्रिटी लिस्ट' में शामिल किया गया है, यानी इन्हें लेकर किया गया सर्च आपके लिए परेशानी की वजह बन सकती है। दरअसल, भारत के कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिनके नाम से जुड़े कई वायरस और मालिसियस साइट्स हैं, जिसके कारण उन्हें खतरनाक सेलेब्स माना गया है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का है। इसके उपरांत दूसरे स्थान पर बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर अभिनेत्री तापसी पन्नू, चौथे स्थान पर अनुष्का शर्मा और पांचवें स्थान सोनाक्षी सिन्हा का नाम शामिल है।

क्या है इस लिस्ट का मतलब?: यह लिस्ट अमेरिका की साइबर सिक्योरिटी कंपनी McAfee की ओर से शुरू कर दी गई है, जो यह बताती है कि इन सेलेब्स के बारे में इंटरनेट पर सर्च करना खतरनाक होने वाला है। जिसका सीधा मतलब है कि अगर आप इन सेलेब्स के फैन हैं और इंटरनेट पर उनसे संबंधित कुछ सर्च कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि इनसे जुड़ी कोई भी चीज सर्च करना आपको परेशानी में डाल सकता है।

कहा जा रहा है कि जब कोई उपभोक्ता इन सेलेब्स के बारे में सर्च करता है तो यूजर Malware साइट्स पर डायरेक्ट हो रहे हैं, जो खतरनाक हैं। इस लिस्ट में भारत के कई और सेलेब्स भी मौजूद हैं। लिस्ट में छठे स्थान पर सिंगर अरमान मलिक, 7वें स्थान पर सारा अली खान, आठवें स्थान पर दिव्यांका त्रिपाठी नौवें स्थान पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और दसवें स्थान पर सिंगर अरिजीत सिंह का नाम मौजूद है।

सुशांत केस में मिली रिया को जमानत, लेकिन अब भी कस्टडी में है भाई शौविक

नेहा कक्कड़ की शादी की ख़बरों पर आया हिमांश का रिएक्शन

अजय देवगन के छोटे भाई अनिल ने दुनिया को कहा अलविदा, अभिनेता पर टूटा दुखों का पहाड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -