विदेश घूमने जाओ तो आपके लिए सबसे सुरक्षित है ये देश
विदेश घूमने जाओ तो आपके लिए सबसे सुरक्षित है ये देश
Share:

जी हाँ जब दूसरे देशों से आने वाले लोगों को हमारे देश में खास सुविधाएं दी जाती है। तो फिर हमें भी मिलनी चाहिए। इसलिए यदि आप किसी दूसरे देश में घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो हम आपको बता रहे है ऐसे देश   जहाँ आप सुरक्षित महसूस करेंगे। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ देशों के बारे में....

1.  जापान
जापान दुनिका के सबसे सुरक्षित देशों में से है। जहां क्राइम रेट बहुत ही कम है जिसके पीछे जापान के लोगों का अपने कल्चर को खास तवज्जो देना है। यहां के नियम-कानून, इकोनॉमी बताती है कि जापान हर किसी के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
 
2. कनाडा
कनाडा में सबसे ज्यादा विदेशी रहते हैं। इस वजह यह है कि यह शहर सुरक्षित होने के साथ बहुत बड़ा हैं। कनाडा अपने सिटीजन्स को बहुत ही कम रेट में हेल्थ इन्श्योरेंस देता है जिससे आप पब्लिक हो या प्राइवेट दोनों ही तरह के हॉस्पिटल्स में अच्छे ट्रीटमेंट्स का फायदा उठा सकते हैं। सर्दियों में यहां पर 6 महीने तक कड़ाके वाली ठंड पड़ती है। यहां आकर आप सुकून और शांति वाली लाइफ बिता सकते हैं।
 
3. फिनलैंड
फिनलैंड को खासतौर से डेमोक्रेटिक, ह्यूमन राइट्स और सिविल लिबर्टी वाला देश माना जाता है। जहां क्राइम रेट कम है। यहां पर फ्रेंडली एन्वायरन्मेंट है, इकोनॉमी स्टेबल है। सजा के तौर पर यहां नागरिकों को मिलने वाली सारी सुविधाओं से बेदखल कर दिया जाता है और उन पर अच्छा खासा फाइन भी लगाया जाता है। यहां सबको एक जैसी एजुकेशन सुविधाए मिलती है। यहां के लोकल हों या इंटरनेशनल सभी में अव्वल दर्ज की सुविधाएं मिलती हैं।
 
4. चेक रिपब्लिक
चेक रिपब्लिक में दुनिया के कोने-कोने से टूरिस्ट यहां कि खुबसुरती को देखने के लिए अाते है। अगर अापको यहां की भाषा नही अाती तो अापको यहां पर 112 हेल्पलाइन नंबर मदद के लिए मिलते है। अगर आप यूएस सिटीजन हैं तो आपके लिए घूमने और बिजनेस करने का बेहतरीन मौका हो सकता है क्योंकि यहां वीजा के लिए 90 दिनों की छूट है। गर्मियों में यहां पहाड़ों पर और सड़कों पर साइकिल राइड का मजा ले सकते हैं और सर्दियों में स्कीइंग का।
 
5. ऑस्ट्रेलिया
अगर अाप कही घुमने का प्लेन कर रहें है तो ऑस्ट्रेलिया जाना अापके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां पर अापको अलग-अलग कल्चर के लोग मिलेगे अौर यहां फैमिली और फ्रेंड्स जैसे रिलेशनशिप्स को लोग टॉप पर रखते हैं। यहां पर बच्चे अपनी हायर स्टडीज के लिए अाते है। यहां पर बहुत सी एेसी हेल्थकेयर सुविधाएं है जोकि यहां के लोकल और बाहर से आने वाले लोगों के लिए अवेलेबल हैं। 

6. स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड को 26 इन्डिपेंडेंट राज्यों में बांटा गया है अौर यहां की अपनी 4 ऑफिशियल भाषाएं हैं, जिसके अपने नियम व कानून हैैं। दुनिया के कई सारे बड़े बैंकों के हेडक्वॉटर्स भी यहां हैं। हर सेकेंड में यहां ट्रांसपोर्ट की सुविधाएं अवेलेबल रहती हैं। क्राइम रेट कम होना, इकोनॉमी बैलेंस होना, इसे दुनिया की शांत और सुरक्षित देशों में शामिल करता है।
 
7. ऑस्ट्रिया

ऑस्ट्रिया सुरक्षित और शांत देशों की लिस्ट में  गिना जाता है। यहां पर लोगो की पॉप्यूलेशन बहुत ही कम है। यह साफ-सुथरा होने के साथ यहां पर चारों ओर बर्फ से ढ़के ऑल्पस के पहाड़ दिखाई देते है। ऑस्ट्रिया दुनिया के सबसे अमीर देशों में होने के साथ द लैंड ऑफ म्यूजिक के तौर पर जाना जाता है। अगर अाप यहां अाकार अपना करियर बनाना चाहते हैं तो जल्दी ही प्लान करें।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -