आप भी समझ सकते है कौन झूठ बोल रहा है और कौन सच
आप भी समझ सकते है कौन झूठ बोल रहा है और कौन सच
Share:

किसके मन में क्या है यह जान पाना लगभग असंभव ही बताया है ,कौन झूठ बोल रहा है और कौन सच बोल रहा है यह भी पता लगाना आसान नहीं होता पर क्या आप जानते है गरुड़ पुराण में इस बात का पता लगाने के लिए अचूक उपाय बताया गया है बताया गया है की किस प्रकार हम सामने वाले व्यक्ति की शारीरिक क्रियाओ को देखकर समझ सकते है की वह क्या सोंच रहा है।

मुख की भावभंगिमा - प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे की भावभंगिमा (एक्सप्रेशन) बात करते समय बदलती रहती है। जब कोई व्यक्ति आपसे झूठ बोलता है या कोई बात गुप्त रखता है तो उसके चेहरे के भावों को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। जो व्यक्ति झूठ बोलता है, उसके चेहरे पर घबराहट या डर जैसे भाव अपने आप ही आ जाते हैं। चेहरे की बदलती भावभंगिमा को समझकर आप जान सकते हैं कि वह व्यक्ति आपसे सच बोल रहा है या झूठ या फिर वह आपको लेकर कितना गंभीर है। 

हरकतें - किसी से झूठ बोलते समय या कोई बात छिपाते समय आपका शरीर अचानक ही कुछ ऐसी हरकतें भी कर सकता है जो आमतौर पर आप नहीं करते। इन बातों पर गौर कर कोई भी व्यक्ति ये समझ सकता है कि आप उससे झूठ बोल रहे है या फिर उससे कोई बात छिपा रहे हैं। हालांकि इन बातों का समझना बहुत ही मुश्किल होता है। इसके लिए किसी व्यक्ति के व्यवहार के बारे में पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है।

शरीर से किए जा रहे इशारे - किसी-किसी की आदत होती है कि जब वह किसी से बात करता है तो अपने दोनों या एक हाथ हिलाता है, पैरों पर पैर रखता है। ऐसा होना सामान्य बात है, लेकिन जब वही व्यक्ति किसी से झूठ बोलता है या कोई बात छिपाता है शरीर के इन संकेतों में कुछ बदलाव देखा जा सकता है। इन बदलावों पर गौर करने से जाना जा सकता है कि वह व्यक्ति सच बोल रहा है या झूठ। 

कद-काठी - जब आप किसी स्त्री या पुरुष से किसी खास विषय पर बात करते हैं कद-काठी के आधार पर वह क्या सोच रहा है, इसका पता लगाया जा सकता है। अगर वह आपकी बातों को लेकर गंभीर नहीं है या झूठ बोल रहा है तो उसके कंधे झुके हो सकते हैं। अगर वह कुर्सी पर बैठा है तो वह बिल्कुल आराम की अवस्था में हो सकता है। इस कारण उसकी कद-काठी में थोड़ा अंतर आपको दिखाई देगा। इस अंतर को समझ कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह व्यक्ति आपके बारे में या आप जिस विषय पर बात कर रहे हैं, क्या सोच रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -