24 जून को है योगिनी एकादशी, यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और मंत्र
24 जून को है योगिनी एकादशी, यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और मंत्र
Share:

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि (ekadashi 2022) का विशेष महत्व होता है। इस बात से तो आप सभी बहुत अच्छे से वाकिफ होंगे। जी दरअसल हर महीने में दो बार एकादशी आती है। इनमे पहली कृष्ण पक्ष में दूसरी शुक्ल पक्ष में आती है। जी हाँ और इस समय आषाढ़ माह (Ashadh Month 2022) चल रहा है और इस महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिना एकादशी (yogini ekadashi 2022) कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि एकादशी का व्रत रखने से लोगों को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी के साथ ही समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। कहा जाता है इसको रखने से कई तरह के पापों का नाश हो जाता है। अब हम आपको बताते हैं इस दिन व्रत (yogini ekadashi 2022 vrat) रखने की तिथि, मुहूर्त और मंत्रों के बारे में।

योगिनी एकादशी 2022 तिथि - इस साल योगिनी एकादशी का व्रत 24 जून (yogini Ekdashi 2022 date) यानी कि शुक्रवार को रखा जाने वाला है।

योगिनी एकादशी 2022 शुभ मुहूर्त- योगिनी एकादशी व्रत इस बार शुक्रवार 24 जून को रखा जाएगा। जी हाँ और एकादशी तिथि गुरुवार 23 जून को रात 09 बजकर 41 मिनट से प्रारंभ होगी। जो कि 24 जून को रात 11 बजकर 12 मिनट (yogini Ekdashi 2022 muhurat) तक रहेगी।

योगिनी एकादशी 2022 मंत्र - इस व्रत को रखने वाले दिन 'ॐ नमो नारायण' या 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:' का 108 बार जाप (yogini Ekdashi 2022 mantra) करना चाहिए। कहा जाता है इन मन्त्रों के जाप से समस्त पापों का नाश होता है। इसी के साथ जीवन में सब कुछ सुख-समृद्धि से भरा होता है।

घर में है चकला-बेलन तो भूल से भी ना करें ये गलतियां

भाग्य चमकाने से लेकर बीमारी तक को मिटाता है पुखराज, पहने ऐसे

प्लॉट लेने से पहले इन बातों का रखे खास ध्यान वरना...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -