पराली जलाने को लेकर सख्त हुई योगी सरकार, 7 लेखपाल निलंबित, 178 किसानों पर केस दर्ज
पराली जलाने को लेकर सख्त हुई योगी सरकार, 7 लेखपाल निलंबित, 178 किसानों पर केस दर्ज
Share:

लखनऊ: पराली जलाने पर देश की सर्वोच्च न्यायालय के साथ ही एनजीटी और शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी पराली जलाने की घटनाओं में कमी नहीं दिख रही है। जिसके बाद से स्थानीय प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पराली जलाने के इल्जाम में किसानों के खिलाफ कार्रवाई आरंभ कर दी है। सोमवार को 178 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। जबकि 189 को नोटिस जारी की है, जिसके बाद अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

हरदोई में प्राविधिक सहायक के साथ चार लेखपाल, मथुरा में दो तथा बुलंदशहर में एक लेखपाल को ससपेंड कर दिया गया है। पीलीभीत में दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है। इसके साथ ही दर्जनों किसानों, भवन निर्माण करने वालों और फैक्ट्री संचालक पर जुर्माना लगाया गया है। मथुरा में पराली जलाने से रोकने में विफल होने वाले दो लेखपालों पर भी निलंबन की गाज गिरी है। जबकि भूमि संरक्षण अधिकारी के खिलाफ भी एक्शन लिया गया है, इसके साथ ही भूमि संरक्षण अधिकारी के विरुद्ध भी कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

रायबरेली के सवैया गांव के किसान इरशाद खान को पराली जलाने के इल्जाम में गिरफ्तार कर लिया गया है। हालाँकि, अदालत ने फिलहाल उसे जमानत दे दी है। हरदोई में उप निदेशक कृषि डॉ. आशुतोष कुमार मिश्रा ने बताया है कि जरौली शेरपुर में पराली जलाने पर छह किसानों पर 12500 रुपये का जुर्माना थोपा गया है।

अचानक राहु-केतु ने बदली अपनी चाल, ये तीन राशि वाले हो जाएंगे मालामाल

चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर अब और होगा पावरफुल, यूजर्स को मिलेगा नया अनुभव

भारत में सबसे अधिक बिकने वाली स्पोर्ट्स बाइक, जानिए क्या है फीचर्स और कीमत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -