JNU में नहीं पैदा होने दिया जाएगा जिन्ना
JNU में नहीं पैदा होने दिया जाएगा जिन्ना
Share:

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में देशविरोधी नारेबाजी और आतंकी अफजल गुरू को लेकर कार्यक्रम आयोजित करने के बाद से ही राजनीति चल रही है। यह राजनीति और भी गहमागहमी भरी होती जा रही है। इस राजनीति ने अब नया मोड़ ले लिया है। दरअसल आरोपी कन्हैया कुमार को जमानत मिल जाने के बाद कन्हैया ने मीडिया से चर्चा की। जिसमें कन्हैया ने कहा था कि वह देश में स्वतंत्रता की बात कर रहा है। उसे भारत से नहीं भारत में आजादी चाहिए।

अब कन्हैया और उसके अन्य साथियों द्वारा कथिततौर पर की गई नारेबाजी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगी आदित्यनाथ ने विरोध व्यक्त किया है। योगी आदित्यनाथ के निशाने पर कन्हैया कुमार आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि जेएनयू में किसी भी तरह से जिन्ना नहीं पैदा होने दिया जाएगा। यदि कोई जिन्ना पैदा होगा तो सरकार उसे कुचल देगी।

उल्लेखनीय है कि आंदोलनकारियों को भारत के टुकड़े किए जाने संबंधी नारेबाजी करते हुए सुना गया था। जिस पर सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जेएनयू देशद्रोह का अड्डा नहीं बनेगा। सरकार इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -