भाजपा के समर्पण निधि अभियान में दिया सीएम योगी ने अपना योगदान
भाजपा के समर्पण निधि अभियान में दिया सीएम योगी ने अपना योगदान
Share:

लखनऊ : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भाजपा के समर्पण निधि अभियान के तहत अपने एक माह के वेतन का चेक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को सौंपा। यह चेक 2.51 लाख रुपये का था। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल और सह प्रभारी गोवर्धन झड़फिया भी मौजूद रहे।

आज कांग्रेस में हो सकता है हार्दिक का स्वागत

17 मार्च तक चलेगा अभियान

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम योगी ने पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभागार व कक्षों का उद्घाटन भी किया। भाजपा के समर्पण निधि अभियान के तहत सभी मंत्री, सांसद, विधायक, आयोगों व निगमों के अध्यक्ष समेत सभी जनप्रतिनिधि पार्टी कोष में धनराशि जमा कराएंगे। अभियान 17 मार्च तक चलेगा। 

आतंकवादियों को बांग्लादेश की भूमि का इस्तेमाल नहीं करने देंगी हसीना

चुनाव तारीखों पर कही ऐसी बात 

जानकारी के लिए बता दें इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुसलमानों के पवित्र महीने रमजान को लेकर लोकसभा चुनाव की तारीखें बदलने संबंधी बयान को लेकर कांग्रेस सहित विपक्ष पर बरस पड़े। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके गठबंधन साथी रमजान मनाएं... उन्हें रोंका किसने है...? योगी ने आगे कहा कि समय पर चुनाव करवाना चुनाव आयोग का काम है। पर्व और त्योहारों को सियासी बनाना ठीक नहीं। ये कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों की संकीर्ण मानसिकता को दिखाता है। 

अब पीएम मोदी के गढ़ से, चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे राहुल और प्रियंका

गुजरात में कांग्रेस को एक और झटका, MLA ने इस्तीफा देकर थामा भाजपा का हाथ

सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं इमरान खान भी हो रहे कंगाल, देखें ये रिपोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -