स्वराज पार्टी सुनेगी सबके मन की बात
स्वराज पार्टी सुनेगी सबके मन की बात
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के पूर्व सदस्य और स्वराज अभियान के संस्थापक योगेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी की आलोचना की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा कि केंद्र सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच तनाव है। उपराज्यपाल और केजरीवाल के बीच चलने वाले विवाद बरबस सामने आ ही जाते हैं। सीएम केजरीवाल काम नहीं करते बल्कि शिकायतें करते हैं।

योगेंद्र यादव ने कहा कि केजरीवाल सरकार का नया नारा है कि वे परेशान करते रहे और हम काम करते रहे, जबकि दिल्ली में केजरीवाल सरकार का असली नारा है, 'वो परेशान करते रहे हम चुगली करते रहे।' दूसरी ओर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने चुनाव के दौरान झुग्गीवासियों को अपने साथ शामिल किया था लेकिन जेजे सेल के अध्यक्ष उमेश वर्मा ने स्वराज पार्टी का दामन अपना लिया।

धोखाधड़ी का आरोप

योगेंद्र यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार न झुूग्गीवासियों के साथ धोखाधड़ी की है। दिल्ली की बड़ी जनसंख्या अनाधिकृत काॅलोनियों में निवास करती है। चुनाव से पहले झुग्गियों में रहने वालों को कई आश्वासन दिए गए लेकिन इसके बाद भी उनके लिए काम नहीं हुआ। झुग्गियों को तोड़ दिया गया। उनके आशियाने उजाड़ने का प्रयास किया गया। बुलडोज़र चलाने के लिए कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी सभी दलों ने झुग्गी झोपड़ी के लोगों का केवल वोट बैंक की तरह उपयोग किया गया।

झुग्गियों के स्थान पर लोगों को पक्के मकान देने का वायदा किया था लेकिन अभी तक उन्हें मकान नहीं दिए गए हैं। आम आदमी पार्टी का जनाधार गिरता चला जा रहा है। कैबिनेट ने एक नियम पारित किया कि वर्ष 2006 तक की झुग्गियों को नहीं तोड़ा जाएगा लेकिन सीएम केजरीवाल 2006 के बाद बनी झुग्ग्यिों को तोड़ना चाहते हैं।

उनकी पार्टी सुनेगी बात

स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि स्वराज इंडिया सभी की बात सुनेगी। वह झुग्गी-झोपड़ियों का ध्यान भी रखेगी। इतना ही नहीं योगेंद्र यादव ने कहा कि स्वराज इंडिया आम जनता के साथ बैठकर झुग्गी झोपड़ी और अनाधिकृत काॅलोनी के लोगों की परेशानियों को सुनेगी। इस तरह के संघर्ष को ईमानतदारी से आगे बढ़ाया जाएगा।

यादव, भूषण ने बनाया स्वराज इंडिया राजनीतिक दल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -