राहुल गांधी की यात्रा में 'मोदी सरकार' की तारीफ ! कांग्रेस समर्थक नेता को भाया बदला हुआ कश्मीर
राहुल गांधी की यात्रा में 'मोदी सरकार' की तारीफ ! कांग्रेस समर्थक नेता को भाया बदला हुआ कश्मीर
Share:

श्रीनगर: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार भाजपा और मोदी सरकार पर हमलावर नज़र आ रहे हैं, वहीं, उनकी यात्रा में अहम भूमिका निभा रहे ‘स्वराज इंडिया’ के संस्थापक योगेंद्र यादव खुद ही अप्रत्यक्ष रूप से मोदी सरकार की तारीफ कर बैठे हैं। दरअसल, राहुल गाँधी ने यात्रा के समापन के समय जम्मू कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। जिसके बाद ‘इच्छाधारी आंदोलनजीवी’ कहे जाने वाले योगेंद्र यादव ने एक वीडियो में बताया है कि किस तरह आज जम्मू कश्मीर में अमन का राज है और आतंकियों का अब कोई डर नहीं रहा।

 

योगेंद्र यादव ने वीडियो में कहा है कि, 'यही वो लाल चौक है। वैसे इस पूरे इलाके को लाल चौक कहा जाता है और इसे घंटाघर कहा जाता है, मगर भारत के अन्य लोगों के लिए यही लाल चौक है। ऐसा माना जाता है कि ये बेहद खतरनाक जगह है और यहाँ पर आकर कोई तिरंगा नहीं फहरा सकता – ऐसी बातें की जाती हैं। और आप आज देखिए, ये करीब-करीब उत्सव बन चुका है। तमाम लोग तिरंगा लेकर घूम रहे हैं, अपने-अपने तरीके से।' योगेंद्र यादव ने इसे 'सार्वजनिक उत्सव’ बताते हुए इसकी पुष्टि की है कि वहां सुरक्षा बल मौजूद हैं और किसी को किसी किस्म की दहशत नहीं है। 

अन्ना आंदोलन से लेकर किसान आंदोलन से राजनितिक पार्टियों के लिए सियासी पिच तैयार कर चुके योगेंद्र यादव ने कहा कि किसी को ये डर नहीं है कि तिरंगा देख कर कोई आएगा और उन्हें गोली मार देगा। उन्होंने ये भी बताया कि बगैर सुरक्षा के सुबह से घूमने के बाद भी उन्हें कोई डर नहीं लगा। उन्होंने ने ये भी कहा कि कुछ नहीं है, लोग मजे से घूम रहे हैं और माहौल शांत है। बता दें कि, मोदी सरकार द्वारा घाटी से 370  हटाए जाने के बाद वहां माहौल तेजी से बदल रहा है और आतंकी भर्तियों और वारदातों में गिरावट दर्ज की गई है। अभी तक 370 हटाने का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी खुद कहते रहे हैं कि कश्मीर में हालात बेहद ख़राब हैं, लेकिन, खुद उनके समर्थक और सहयोगी योगेंद्र यादव के बयान से साफ़ पता चलता है कि, जिस लाल चौक में कभी लोग जाने से डरते थे, वहां अब खुलेआम तिरंगा फहरा रहे हैं, ये 370 और 35a हटाने का ही नतीजा है।   

 31 वर्ष पूर्व यहाँ मुरली मनोहर जोशी ने फहराया था तिरंगा:-

बता दें कि, आज से 31 वर्ष पूर्व मुरली मनोहर जोशी और नरेंद्र मोदी ने 26 जनवरी 1992 को लाल चौक पर ध्वजारोहण किया था। वर्ष 1992 में नरेंद्र मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी की टीम में शामिल थे। मुरली मनोहर जोशी के साथ उस समय नरेंद्र मोदी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। तब भाजपा द्वारा तिरंगा फहराने के ऐलान के बाद पूरी कश्मीर घाटी में तनावपू्र्ण स्थिति उत्पन्न हो गई थी। तब अलगाववादियों और आतंकियों ने ऐलान किया था कि वो ऐसा नहीं होने देंगे।

भाजपा की इस यात्रा के पूरी होने से पहले ही आतंकियों ने पुलिस हेडक्वार्टर पर ग्रेनेड से हमला किया था। इस अटैक में तब के पुलिस महानिदेशक जेएन सक्सेना जख्मी हो गए थे। जब मुरली मनोहर जोशी, नरेंद्र मोदी और उनकी टीम ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया था, उस समय आतंकियों ने वारदात करने की भरपूर कोशिश की थी, मगर वे सफल नहीं हो पाए थे।

राष्ट्रीय ध्वज से भी 'ऊपर' राहुल गांधी ! लाल चौक में 'तिरंगा' फहराने पर क्या बोला सोशल मीडिया ?

सड़क पर उतरे लाखों हिन्दू, लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्मांतरण पर कानून बनाने की मांग

Hindenburg के आरोपों पर अडानी ग्रुप ने दिया 413 पन्नों का जवाब, जानिए क्या-क्या कहा ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -