बाबा राम देव ने भाजपा की सफलता पर कहा, आजादी के बाद की सबसे बड़ी जीत
बाबा राम देव ने भाजपा की सफलता पर कहा, आजादी के बाद की सबसे बड़ी जीत
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश राज्य और उत्तराखंड राज्य में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलने के बाद योग गुरू बाबा राम देव ने भारतीय जनता पार्टी संगठन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। योग गुरू बाबा राम देव ने कहा है कि भाजपा को मिली सफलता राजनीति में आजादी के बाद की सबसे बड़ी जीत है। यह एक महाविजय है। इस महाविजय ने जातिवादी और मजहबी उन्माद को राजनीति से दूर कर दिया है।

अब इस जीत से लगता है कि भारत का लोकतंत्र परिपक्वता की ओर और विकास के एजेंडे पर आ गया है। यह देश महाशक्ति बनने की ओर आगे बढ़ेगा। भाजपा की जीत पर उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव में वर्ष 2014 में जीत मिली अब वर्ष 2017 में जीते और वर्ष 2019 में भी भाजपा को जीत मिलेगी।

जहां तक कांग्रेस मुक्त भारत की बात है तो कांग्रेस स्वयं ही इसमें मदद कर रही है। गौरतलब है कि 5 राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया। जहां उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में भाजपा को बहुमत मिला वहीं गोवा में भाजपा सरकार बनाने के लिए प्रयास कर रही है। हालांकि पंजाब में कांग्रेस सबसे बड़ी विजेता पार्टी के तौर पर सामने आई है।

RJD नेता का बड़ा आरोप, UP चुनाव में नीतीश कुमार ने की BJP की मदद

शिवसेना ने कहा जल्द बनेगा राम मंदिर!

BJP से निष्कासित दयाशंकर की पार्टी में हुई वापसी

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -